Vivek Oberoi ने किया Salman Khan को सपोर्ट, क्या दोनों के बीच हो गई है दोस्ती?

Vivek Oberoi Support Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल जिसमें उन्होंने सलमान खान को किया सपोर्ट

Shikha Tiwari
Published on: 23 Sept 2026 3:24 PM IST
Vivek Oberoi Support Salman Khan Video
X

Vivek Oberoi Support Salman Khan Video Viral (Image Credit-Social Media)

Vivek Oberoi Salman Khan: बॉलीवुड में बहुत से ऐसे एक्टर हैं जिनके बीच वाद-विवाद की खबरें आती रहती हैं। लेकिन सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिनसे किसी ना किसी के विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन सलमान खान यदि किसी एक्टर के साथ विवाद काफी पुराना है। तो वो विवेक ओबरॉय हैं। विवेक ओबरॉय और सलमान खान के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बीच विवेक ओबरॉय आ गए थे। जिसके बाद सलमान खान और विवेक ओबरॉय ने कभी साथ में काम भी नहीं किया और ना कभी साथ नजर आए। तो वहीं अब जाकर विवेक ओबरॉय सलमान खान का सपोर्ट कर रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं क्या है पूरा मामला

सलमान खान के सपोर्ट में आए विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi Support Salman Khan Video Viral)-

हालहि में देखा गया कि सलमान खान ने बिग बॉस 20 में उनके हेल्थ, बॉडी और फेस को लेकर जो ट्रोलिंग हो रही थी। उसका जवाब दिया है सलमान खान ने अपना शर्ट उतारा और दिखाया कि वो अभी भी कितने फिट हैं। इसके अलावा सलमान खान ने पैप्स द्वारा एक्ट्रेस की मर्जी के बिना उनका पीछे से वीडियो लिए जाने पर भी अपना गुस्सा जताया। सलमान खान का बिग बॉस 20 में जो भी किया वो वीडियो काफी वायरल हुआ था।

कैटरीना कैफ के प्रसवोत्तर वजन बढ़ने को लेकर हो रही आलोचना के बीच, सलमान खान द्वारा ट्रोलिंग पर की गई टिप्पणी पर विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान ने लोगों के रूप-रंग का मजाक उड़ाने वालों की आलोचना करते हुए सवाल उठाया था कि गर्भावस्था के बाद कोई महिला को ट्रोल क्यों करेगा। उन्होंने अपनी उम्र और वजन को लेकर खुद पर हुई ट्रोलिंग का भी जिक्र किया और लोगों से कहा कि वे खुद पर ध्यान दें। सलमान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ने कहा कि ट्रोलिंग एक नकारात्मक बात है और जीवन में इससे बचने के लिए कई सकारात्मक काम हैं। सलमान ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिला अभिनेत्रियों की अनुचित तस्वीरें लेने के लिए पैपराज़ी की भी आलोचना की थी।

बता दे कि विवेक ओबरॉय और सलमान खान के बीच दोस्ती तो नहीं हुई है। लेकिन दोनों एक-दूसरे पर टिप्पणी करने से अब बचते हैं। पहले से उनके बीच कटुता कम हो गई है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story