Welcome 3 Collection Day 1: वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर किया अच्छा प्रदर्शन, जाने कलेक्शन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना किया कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 26 Jun 2026 4:50 PM IST (Updated on: 26 Jun 2026 9:47 PM IST)
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1
X

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Welcome 3 Collection Day 1: वेलकम टू द जंगल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का एक दिन पहले पेड प्रीव्यू किया गया है। जिसमें दर्शकों ने काफी रूचि दिखाई है। पेड प्रीव्यू के दौरान फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो वहीं फिल्म को देखने के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स ने अच्छा रिव्यू दिया है। इसके साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही है। चलिए जानते हैं वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1)-

फिरोज नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, श्रेयल तलपड़े, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, जैकलीन, राजपाल यादव, रविना टंडन और अन्य शामिल हैं। इस फिल्म में 30 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार शामिल हैं।

सुबह के समय कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र और एनसीआर लगभग बराबर थे। हालांकि, एनसीआर में लगभग 17% की बेहतर ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो महाराष्ट्र के लगभग बराबर कलेक्शन होने के बावजूद उस क्षेत्र में बेहतर फुटफॉल को दर्शाती है। शहरों में, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु सुबह 11 बजे तक कलेक्शन के मामले में शीर्ष तीन योगदानकर्ता के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

वेलकम टू द जंगल ने पेड प्रीव्यू के दौरान 3.75 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया है। तो वहीं फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यदि वेलकम टू द जंगल के अबतक के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 12.04 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। जोकि अभी तक का कलेक्शन हैं। आज रात तक का कलेक्शन आना अभी बाकी है।

वेलकम टू द जंगल मूवी के बारे में (Welcome To The Jungle Movie Plot)-

जब काले धन के पहाड़ वाले एक राजनेता ने अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनाकर अपनी किस्मत को सफेद करने का फैसला किया? वेलकम टू द जंगल इसी विचित्र आधार को लेकर एक अराजक कॉमेडी एडवेंचर में बदल देती है। राजनेता करोड़ों का नुकसान उठाने को तैयार है और निर्देशक देव और दास एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए जो निश्चित रूप से असफल होगी। इस असंभव मिशन के लिए जब वे कुछ विचित्र किरदारों को एक साथ लाते हैं, तो टीम एक एकांत जंगल के गांव में पहुंच जाती है जो प्रतिद्वंद्विता, गलतफहमियों, पागलपन और अप्रत्याशित चुनौतियों से भरा हुआ है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story