Welcome To The Jungle Day 2 Collection: दूसरे दिन भी गर्दा उड़ा रही वेलकम 3, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

Welcome To The Jungle Day 2 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Jun 2026 5:30 PM IST
Welcome To The Jungle Day 2 Collection
X

Welcome To The Jungle Day 2 Collection

Welcome To The Jungle Day 2 Collection: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की, जी हां! बता दें कि वेलकम टू द जंगल को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलने के साथ ही नेगेटिव प्रतिक्रिया भी मिल रही है, दर्शकों के अनुसार फिल्म में यदि लॉजिक ढूंढेंगे तो बिल्कुल भी मजा नहीं आएगा, बिना दिमाग लगाएं यदि इस फिल्म को एंजॉय करेंगे तो ये फिल्म आपको खूब हंसाएगी। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करने के बाद, दूसरे दिन भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रहा है, जी हां! आइए जानते हैं दूसरे दिन वेलकम टू द जंगल कितना कलेक्शन करने वाली है।

वेलकम टू द जंगल डे 2 कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल के मेकर्स ने फिल्म को सफल बनाने के लिए धुरंधर और भूत बंगला वाला रास्ता अपनाया था, जी हां! फिल्म का एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शो शुरू किया था, फिल्म 26 जून को रिलीज हुई, वहीं 25 जून की शाम से पेड प्रीव्यू शुरू है, ऐसे में पेड प्रीव्यू शो में फिल्म का कलेक्शन 4.07 करोड़ का कलेक्शन किया था, और फिर ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.33 करोड़ रुपए कमाए, इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपए हो गया, वहीं दुनियाभर में फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 29 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। वहीं, अब वेलकम टू द जंगल के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो दूसरे दिन भी फिल्म बंपर कमाई करते नजर आ रही है, शाम 5 बजे तक फिल्म लगभग 8 करोड़ के करीब पहुंच गई है और इसके मुताबिक फिल्म का दूसरे दिन का कुल कलेक्शन 12-14 करोड़ रुपए तक हो सकता है। यदि ये आंकड़े सच होते हैं तो दो दिनों में ये फिल्म दुनियाभर में 50 करोड़ रुपए कमा लेगी।


वेलकम टू द जंगल के बारे में

'वेलकम टू द जंगल' एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें इंडस्ट्री के लगभग 34 दिग्गज कलाकार हैं, जी हां! अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, जैकलीन फर्नांडीज, उर्वशी रौतेला, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, जाकिर हुसैन, और यशपाल शर्मा जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story