TRENDING TAGS :
Welcome to the Jungle Trailer:अक्षय कुमार लाएंगे कॉमेडी का तूफान, वेलकम टू द जंगल ट्रेलर की तारीख तय
Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कि फिल्म का ट्रेलर कब लॉन्च किया जाएगा।
Welcome to the Jungle Trailer
Welcome to the Jungle Trailer: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म "वेलकम टू द जंगल" के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि ये फिल्म दर्शकों को एक मजेदार रोलर कोस्टर की सवारी पर ले जाएगी, बताया जा रहा है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। वहीं अब फिल्म के ट्रेलर पर भी अपडेट सामने आ गई है, जी हां! दरअसल मेकर्स द्वारा अनाउंस कर दिया गया है कि वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर कब लॉन्च किया जाएगा, आइए जानते हैं।
वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर कब होगा लॉन्च
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल के अब तक कुछ गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जो यूट्यूब के साथ ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहें हैं। हालांकि "ऊंचा लंबा कद" के रीमेक वर्जन पर दर्शकों ने नाराजगी जताई, क्योंकि कैटरीना कैफ की कमी दर्शकों को बेहद खली। वहीं अब जल्द ही फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने आने वाली है, जी हां! मेकर्स ने अनाउंस कर दिया है कि वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च करने के लिए मेकर्स एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन करने वाले हैं, जहां फिल्म के सभी कलाकार मौजूद होंगे।
अक्षय कुमार का फिल्म में होगा डबल रोल
वेलकम टू द जंगल मूवी में अक्षय कुमार का डबल रोल होने वाला है, दरअसल मेकर्स द्वारा खुद इस बात का हिंट दिया गया है। वेलकम टू द जंगल के रिलीज हुए टाइटल ट्रैक में ही अक्षय कुमार का डबल रोल देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार पिता के रोल के साथ ही बेटे के किरदार में भी नजर आएंगे।
वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट
वेलकम टू द जंगल एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ ही सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर समेत, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक समेत कई और स्टार्स दिखने वाले हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित, 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
वेलकम फ्रेंचाइजी
बताते चलें कि वेलकम सीरीज की अब तक दो फिल्में आ चुकीं हैं और दोनों को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। वेलकम का पहला पार्ट 2007 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था और अब तीसरा पार्ट 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है, देखना होगा कि वेलकम और वेलकम 2 की तरह वेलकम 3 को दर्शकों का प्यार मिलता है या नहीं।


