TRENDING TAGS :
Welcom To The Jungle की रिलीज से पहले जानिए! वेलकम या वेलकम बैक? किसने मारी थी बॉक्स ऑफिस पर बाजी
Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का पेड प्रीव्यू शो कुछ ही देर में शुरू होने वाला है, लेकिन इसके पहले चलिए जानते हैं कि वेलकम फ्रेंचाइजी के पहले दोनों पार्ट्स में से किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी थी।
Welcome Vs Welcome Back
Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है, बस कुछ घंटे और उसके बाद फिल्म थिएटरों में दस्तक दे देगी। वेलकम टू द जंगल फिल्म में इंडस्ट्री के लगभग 34 जाने माने एक्टर्स नजर आने वाले हैं, जिस वजह से फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज बना हुआ है। बता दें कि वेलकम टू द जंगल फिल्म वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी है, इसके पहले फिल्म की दो फ्रेंचाइजी आ चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था, वेलकम 3 की रिलीज से पहले चलिए वेलकम और वेलकम 2 फिल्म के बारे में जान लेते हैं।
वेलकम
ओरिजिनल वेलकम 2007 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, फिरोज खान और मल्लिका शेरावत जैसे एक्टर्स थे। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया था। बता दें कि वेलकम फिल्म का बजट लगभग 30 करोड़ रुपए था, और इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70.13 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 119.50 करोड़ रुपए के करीब था। इस मजेदार कॉमेडी फिल्म को दर्शक प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर देख सकते हैं।
वेलकम बैक
वेलकम की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स 2015 में इसका दूसरा पार्ट लेकर आए, जिसे "वेलकम बैक" नाम दिया गया। कलाकारों की बात करें तो वेलकम बैक में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, श्रुति हासन, शाइनी आहूजा, अंकिता श्रीवास्तव, डिंपल कपाडिया, परेश रावल, राजपाल यादव, नसीरुद्दीन शाह जैसे एक्टर्स थे, फिल्म को अनीस बज्मी ने ही डायरेक्ट किया था। "वेलकम बैक" भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 48 करोड़ रुपए था, वहीं फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 96.55 करोड़ रुपए था, जबकि दुनियाभर में 168.70 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था।
वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट
'वेलकम टू द जंगल' एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें बॉलीवुड जगत के लगभग 34 दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं, फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, जैकलीन फर्नांडीज, उर्वशी रौतेला, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, जाकिर हुसैन, और यशपाल शर्मा जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट 50 सेकेंड (लगभग 165 मिनट) है। 'वेलकम टू द जंगल' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है, देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करती है।


