Shakeel Noorani: कौन हैं 73 वर्षीय निर्देशक शकील नूरानी? एक्ट्रेस संग रेप के आरोप में हुए गिरफ्तार

Shakeel Noorani Arrested: मशहूर निर्देशक शकील नूरानी पर एक जानी मानी अभिनेत्री ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Aug 2026 3:20 PM IST
Shakeel Noorani Arrested
X

Shakeel Noorani Arrested

Shakeel Noorani Arrested: मनोरंजन जगत से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जैसा कि आप सब जानते हैं कि फिल्मी दुनिया में अक्सर एक्टर्स खुलासा करते हैं कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है, और अब फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसके मुताबिक 73 वर्षीय निर्देशक शकील नूरानी पर एक 33 वर्षीय अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद निर्देशक शकील नूरानी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

शकील नूरानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

मनोरंजन करने की 33 वर्षीय अभिनेत्री ने निर्देशक शकील नूरानी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मलवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री की शिकायत के बात शकील नूरानी को अरेस्ट कर लिया गया और फिर उन्हें बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि शकील नूरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है।


अभिनेत्री की शिकायत के मुताबिक, शकील नूरानी ने फिल्म प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ने के बहाने 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने घर पर बुलाया था, जहां उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनका यौन उत्पीड़न किया गया। विरोध करने पर उन्हें कथित तौर पर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकियां दी गईं।

कौन हैं शकील नूरानी

शकील नूरानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक, निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं, उनका जन्म 1953 में हुआ था। शकील अपने परिवार के साथ मुंबई के मालवणी में रहते हैं। शकील नूरानी के परिवार के बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

शकील नूरानी का फिल्मी करियर

शकील नूरानी के फिल्मी करियर के बारे में बताएं तो उन्होंने 1991 में रिलीज हुई 'विष्णु देवा' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, बतौर प्रोड्यूसर ये उनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद 1993 में उन्होंने ऋषि कपूर और उर्मिला मातोंडकर की एक फिल्म प्रोड्यूस की थी। वहीं फिर उन्होंने 1999 में रिलीज हुई 'बड़े दिलवाला' फिल्म बनाई, इस फिल्म के वह लेखक, निर्देशक और निर्माता तीनों थे। इसके बाद साल 2000 उनके द्वारा निर्देशित फिल्म "जोरू का गुलाम" रिलीज हुई, जिसमें गोविंदा और ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थे, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। वहीं 2005 में उनकी फिल्म तेजाब: द एसिड ऑफ लव आई थी, जिसे निर्देशित करने के साथ ही प्रोड्यूस भी उन्होंने ही किया था।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story