TRENDING TAGS :
Awarapan 2 Villain: कौन हैं आवारापन 2 के खूंखार विलेन पूरन गब्बी? बहन इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन
Awarapan 2 Villain Puran Gabbi: आवारापन 2 में विलेन का किरदार निभाकर अभिनेता पूरन गब्बी खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।
Awarapan 2 Villain Puran Gabbi
Awarapan 2 Villain Puran Gabbi: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है, जी हां! तीन दिनों में फिल्म 70 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकीं हैं। फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है। वहीं! इमरान हाशमी से ज्यादा तो फिल्म के विलेन की चर्चा हो रही है, बता दें कि आवारापन 2 में विलेन का किरदार अभिनेता पूरन गब्बी ने निभाया है, चलिए ऐसे में जानते हैं आखिर अभिनेता पूरन गब्बी हैं कौन?
आवारापन 2 के विलेन पूरन गब्बी
आवारापन 2 में विलेन का किरदार निभाकर अभिनेता पूरन गब्बी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, दर्शकों के बीच उनकी खूब चर्चा हो रही है, सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें हैं, यूजर्स का कहना है कि वो थिएटर में इमरान हाशमी के लिए गए थे, लेकिन फिल्म के विलेन पूरन गब्बी पर अपना दिल हार बैठे। पूरन गब्बी इमरान हाशमी को जबरदस्त टक्कर देते दिख रहें हैं।
कौन हैं पूरन गब्बी
पूरन गब्बी बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और म्यूजिशियन हैं, आवारापन 2 उनकी पहली फिल्म नहीं है, इससे पहले भी वो कुछ फिल्में और सीरीज कर चुके हैं। पूरन गब्बी का पूरा नाम हार्दिक पूरन गब्बी है, उनका जन्म चंडीगढ़, भारत में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। पूरन गब्बी के पिता गोवर्धन गब्बी एक जाने-माने हिंदी और पंजाबी लेखक हैं और मां राज कुमारी एक शिक्षिका हैं। पूरन गब्बी की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम वामिका गब्बी है, वामिका गब्बी बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की लीडिंग लेडी हैं। वामिका गब्बी अक्षय कुमार और साउथ स्टार सूर्या जैसे बड़े एक्टर से स्क्रीन शेयर कर चुकीं हैं।
पूरन गब्बी एक्टिंग डेब्यू
पूरन गब्बी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले फिल्मों में छोटे प्रोडक्शन रोल्स जैसे कि असिस्टेंट क्लैपर लोडर के रूप में काम करते थे। साल 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म जीरो में उन्होंने एक असिस्टेंट क्लैपर लोडर के तौर पर काम किया था और इसी फिल्म में उन्हें एक बेहद छोटा सा सपोर्टिंग रोल भी मिला था, यानी कि "जीरो" से ही पूरन ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी, फिर उन्होंने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी काम किया, वहीं साल 2025 में आई नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'ब्लैक वारंट' में उन्होंने 'रंगा' का किरदार निभाया था और अब आवारापन 2 में उन्होंने विलेन का रोल निभाकर दर्शको के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई।


