TRENDING TAGS :
Batwara 1947 की Kanikka Kapur कौन? लगती हैं कियारा आडवाणी की हमशक्ल, टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर
Batwara 1947 Kanikka Kapur: बंटवारा 1947 में अभिनेत्री कनिका कपूर भी नजर आने वालीं हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।
Batwara 1947 Kanikka Kapur
Batwara 1947 Kanikka Kapur: राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनीं बंटवारा 1947 फिल्म 14 अगस्त यानी कि कल से बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है, इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है, एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रही है, कुल मिलाकर पहले दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और कनिका कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे, वहीं अभिनेत्री कनिका कपूर अपने लुक की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं, क्योंकि उनका चेहरा अभिनेत्री कियारा आडवाणी से मिलता जुलता है, आइए जानते हैं कनिका कपूर के बारे में।
बंटवारा 1947 की कनिका लगती हैं कियारा आडवाणी की हमशक्ल
सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 में अभिनेत्री कनिका कपूर नजर आने वालीं हैं, कनिका कपूर इस फिल्म में अभिनेता करण देओल की पत्नी का रोल अदा करते नजर आएंगी। फिल्म से उनके कुछ पोस्टर सामने आए, जिसमें एक पल के लिए उन्हें देख दर्शक कन्फ्यूज हो गए, क्योंकि कनिका कपूर हूबहू अभिनेत्री कियारा आडवाणी की तरह लग रहीं हैं, कनिका कपूर को देख एक पल के लिए फैंस भी धोखा खा गए। कनिका कपूर का चेहरा काफी हद तक कियारा आडवाणी से मिलता जुलता है, सोशल मीडिया पर दर्शक दोनों की तुलना भी कर रहें हैं।
कौन हैं कनिका कपूर
कनिका कपूर एक बेहतरीन अदाकारा और मॉडल हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1995 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की और इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और साल 2015 में 'मिस एशिया' (Miss Asia 2015) का खिताब अपने नाम किया। कनिका कपूर ने मॉडलिंग के साथ थिएटर भी किया।
टीवी से किया एक्टिंग डेब्यू
कनिका कपूर ने थिएटर करने के बाद टीवी इंडस्ट्री से अपना एक्टिंग डेब्यू किया, उनका पहला टीवी शो 'एक दूजे के वास्ते 2' था, जो 2020 में आया था, इस शो से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद वे कई सीरीज में नजर आईं, जैसे - कॉलेज रोमांस, इममैच्योर, मर्डरबाद और डेट विद सीनियर। वहीं आखिरी बार कनिका कपूर को स्टार प्लस के शो "तारा" में देखा गया था। हिट टीवी शोज और सीरीज में नजर आ चुकीं कनिका कपूर ने 2023 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा, उनकी पहली फिल्म "दोनों" थी, जो 2023 में रिलीज हुई। इसके बाद अब वे "बंटवारा 1947" से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं।


