Love Gill: कौन हैं व क्या करती हैं लव गिल? बनेंगी बिग बॉस 20 का हिस्सा

Bigg Boss 20 Love Gill: बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे कंटेस्टेंट्स का नाम मेकर्स द्वारा रिवील किया जाने लगा है, नए प्रोमो में लव गिल के नाम का खुलासा हुआ, आइए जानते हैं इनके बारे में।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Aug 2026 5:03 PM IST
Bigg Boss 20 Love Gill
X

Bigg Boss 20 Love Gill

Bigg Boss 20 Love Gill: बिग बॉस 20 अगले महीने से टीवी पर दस्तक देगा, वहीं अब जैसे-जैसे बिग बॉस 20 के प्रीमियर की डेट करीब आ रही है, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है, वहीं अब बैक टू बैक बिग बॉस 20 का प्रोमो भी सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया जा रहा है। अभी हाल ही में बिग बॉस 20 का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें दो कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हुआ, हालांकि यहां ट्विस्ट ये है कि दोनों में से कोई एक कंटेस्टेंट ही बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेगा, जिन दो कंटेस्टेंट्स के नाम का नाम रिवील किया गया है, वो रिया अहीर और लव गिल का है।

लव गिल बनेंगी बिग बॉस 20 का हिस्सा

सलमान खान ने बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में रिया अहीर और लव गिल के नाम का ऐलान किया, और ऑडियंस के हाथ में पॉवर दी कि इन दोनों में से किसी एक को वोटिंग के जरिए बिग बॉस 20 का हिस्सा बना सकते हैं, वोटिंग शुरू हो गई है, अब देखना होगा कि दर्शक रिया अहीर या फिर लव गिल में से किसे बिग बॉस 20 का हिस्सा बनाएंगे।

कौन हैं लव गिल

लव का पूरा नाम लवप्रीत कौर गिल है, जो पंजाब की एक जानी-मानी मॉडल, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और अभिनेत्री हैं। लव गिल का जन्म 20 दिसंबर 1996 को तरनतारन साहिब, अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। बता दें कि लव गिल का परिवार पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखता है, उनका परिवार सिख धर्म का पालन करता है। लव गिल के परिवार में उनके माता पिता के साथ उनका एक भाई भी है।

लव गिल का एक्टिंग करियर

लव गिल को इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने बहुत ही कम समय में लोगों के बीच अपनी दमदार पहचान ली। लव गिल म्यूजिक वीडियो से लेकर टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुकीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में एक मॉडल के रूप में की थी। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक मशहूर पंजाबी गायक करण औजला के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो "फैक्ट्स" (Facts) से मिला, जो काफी हिट रहा। इस म्यूजिक वीडियो की सफलता के बाद लव गिल ने कई और म्यूजिक वीडियो किए और फिर उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा। लव गिल ने पंजाबी के लोकप्रिय टीवी सीरियल "तू पतंग मैं डोर" में लीड अभिनेत्री का रोल अदा किया, इसके बाद उन्होंने 'ज़रीना' में भी मुख्य किरदार निभाया। टीवी की दुनिया में नाम बनाने के बाद, लव गिल ने बड़े पर्दे पर कदम रखा, उन्हें कई पंजाबी फिल्मों में देखा गया, "कुरियां जवान बापू परेशान" लव गिल की पहली पंजाबी फिल्म थी, जो 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने लाइन से कई फिल्में की, जैसे - शक्कर पारे, हेटर्स, वेखी जा छेदी ना, रिश्ते नाते और वाइफ पेके हस्बैंड ठेके। वहीं अब लव गिल बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story