Bigg Boss 20 के नए वाइल्ड कार्ड Manish Goel कौन? क्या करती हैं बीवी, कितने हैं बच्चे, जानिए सब कुछ

Bigg Boss 20 Wild Card Manish Goel: बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते नए वाइल्ड कार्ड मनीष गोयल की एंट्री हुई है, आइए जानते हैं उनके बारे में।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Oct 2026 12:30 PM IST
Bigg Boss 20 Wild Card Manish Goel
X

Bigg Boss 20 Wild Card Manish Goel

Bigg Boss 20 Wild Card Manish Goel: बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो चुकी है, अभिनेता मनीष गोयल ने बिग बॉस 20 के घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली, लव गिल ने बिग बॉस के घर में उनका जोरदार स्वागत किया। मनीष गोयल की एंट्री के साथ ही दर्शकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहें हैं कि आखिर मनीष गोयल हैं कौन? वे करते क्या हैं, उनके परिवार में कौन-कौन है? आइए इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

कौन हैं मनीष गोयल

मनीष गोयल बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुके हैं, जब सलमान खान ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर उनकी एंट्री का ऐलान किया तो घरवाले हैरान और एक्साइटेड दिखाई दिए, और लव गिल ने खास अंदाज में उनका स्वागत किया। वहीं अब मनीष गोयल के बारे में बताएं तो वे एक जाने माने अभिनेता हैं, जो दो दशकों से ज्यादा समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। मनीष गोयल'भाभी', 'कहानी घर घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'देवी', 'भाग्यलक्ष्मी', 'आयुष्मान भव', 'तंत्र' और 'हमारी वाली गुड न्यूज' जैसे सुपरहिट टीवी शोज में काम कर चुके हैं, उन्हें आखिरी बार छोटे पर्दे पर "अनुपमा" सीरियल में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अनुपमा के दोस्त का किरदार निभाया था, जो अनुपमा से प्यार कर बैठता है। वहीं अब मनीष गोयल को दर्शक बिग बॉस 20 में देखेंगे।


कौन हैं मनीष गोयल की पत्नी

अभिनेता मनीष गोयल की पत्नी का नाम पूनम नरूला (Poonam Narula) है, मनीष गोयल और पूनम नरूला 22 अक्टूबर 2002 को शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि मनीष गोयल की तरह ही पूनम नरूला भी मनोरंजन करने का एक जाना माना चेहरा हैं, उन्होंने 'कुसुम' (Kkusum), 'इतिहास' (Itihaas) और 'कुटुंब' (Kutumb) जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है। मनीष और पूनम की मुलाकात मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' के सेट पर हुई थी। इस शो में मनीष 'अनुपम बासु' और पूनम 'निवेदिता बासु' का किरदार निभा रहे थे, हालांकि इनकी लव मैरिज नहीं, बल्कि अरेंज मैरिज हुई थी, मनीष की मां को पूनम पसंद आ गईं थीं, लेकिन पूनम को मनीष पसंद नहीं थे, लेकिन मनीष ने उन्हें 6 महीने तक लगातार मनाया, फिर पूनम मानी। पूनम के हां कहने के मात्र 7 दिनों के भीतर दोनों की सगाई हो गई और उसी साल 22 अक्टूबर 2002 को दोनों शादी के बंधन को बंध गए। मनीष गोयल और पूनम नरूला के दो बच्चे हैं, एक बेटा और बेटी, जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story