TRENDING TAGS :
Jaaved Jaaferi Wife: जावेद जाफरी की दो शादियां, पहली बीवी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, दूसरी पत्नी संग हुई 16 करोड़ की ठगी
Javed Jaaferi Wife Habiba Jaaferi: अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी लाइमलाइट में आ गईं हैं, दरअसल उनके संग 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी कौन हैं व क्या करतीं हैं।
Javed Jaaferi Wife
Javed Jaaferi Wife Habiba Jaaferi: बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, दरअसल उनके साथ 16 करोड़ रुपए की ठगी हुई थी, जिसके बाद पत्नी हबीबा ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी, मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में BMC के नॉर्थ वार्ड के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर महेश पाटिल समेत कुल छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लेते हुए महेश पाटिल को सस्पेंड कर दिया गया है। चलिए जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या करतीं हैं जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी लाइमलाइट से बेहद दूर रहतीं हैं, वे एक हाउसवाइफ हैं। बता दें कि जावेद जाफरी और हबीबा जाफरी की शादी 1991 में हुई थी, तभी से दोनों साथ हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि, हबीबा जाफरी से शादी करने से पहले जावेद जाफरी ने एक और शादी की थी, जी हां! उनकी पहली शादी पाकिस्तानी एक्ट्रेस ज़ेबा बख्तियार से हुई थी। जावेद जाफरी और जेबा 1989 में शादी के बंधन में बंधे थे और महज एक साल के अंदर यानी कि 1990 में इनका रिश्ता टूट गया। जेबा से अलग होने के बाद 1991 में जावेद ने ने हबीबा से निकाह किया।
जावेद जाफरी-हबीबा जाफरी के बच्चे
जावेद जाफरी और हबीबा जाफरी के तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। जावेद और हबीबा के बड़े बेटे का नाम मीजान जाफरी है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर एक्टर अपनी पहचान बना रहें हैं, मीजान जाफरी मलाल और हंगामा 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मीजान जाफरी के बाद दूसरे नंबर पर जावेद और हबीबा की बेटी अलाविया जाफरी हैं, अलाविया न्यूयॉर्क के 'पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन' से ग्रेजुएट हैं और फैशन की दुनिया में अपना नाम बना रहीं हैं, अलाविया सोशल मीडिया पर भी बेहद मशहूर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जावेद और हबीबा का सबसे छोटा बेटा अब्बास जाफरी है।
आखिर क्या है पूरा मामला
हबीबा जाफरी ने अपनी दर्ज की गई शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात महेश पाटिल से बीएमसी ऑफिस में हुई थी। महेश ने उन्हें बांद्रा के एक रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में निवेश करने की सलाह दी और कहा कि पैसा निशित पटेल के जरिए लगाया जाए। कुछ फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार कर हबीबा जाफरी को निवेश के लिए भरोसा दिलाया गया। इस दौरान जावेद जाफरी और उनके रिश्तेदार नावेद जाफरी व अन्य लोगों से करोड़ों रुपए लिए गए। जहां महेश पाटिल की सस्पेंड किया गया, वहीं निशित पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की छानबीन जारी है।


