TRENDING TAGS :
Ravi Kishan Wife: कौन हैं रवि किशन की पत्नी? वायरल मीम्स देख एक्टर को कमरे में करना चाहती थीं बंद
Ravi Kishan Wife:. रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर राज कर रहें हैं, हर जगह सिर्फ उन्हीं के मीम्स वायरल हो रहे हैं, वहीं अब रवि किशन ने बताया कि उनके वायरल हो रहे मीम्स को देख उनकी पत्नी का क्या रिएक्शन था।
Ravi Kishan Wife Priti KIshan (Photo- Social Media)
Ravi Kishan Wife: अभिनेता रवि किशन सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाए हुए हैं, उन पर यूजर्स जमकर मीम बना रहें हैं, उनके पुराने वीडियोज पर यूजर्स मजेदार मीम बना ही रहें हैं, वहीं अब जो नए वीडियो भी आ रहें हैं, उसमें भी यूजर्स कुछ न कुछ मजेदार चीज ढूंढ ही ले रहें है। रवि किशन पूरी तरह से मीम मटेरियल बन गए हैं, उन्हें लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज छा गया है, वहीं इन सबके बीच रवि किशन ने बताया कि उन पर वायरल हो रहे मीम्स को देख उनकी पत्नी उन्हें कमरे में बंद कर देना चाहती थी।
रवि किशन को कमरे में बंद करना चाहतीं थीं उनकी पत्नी
रवि किशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स को लेकर चर्चा में हैं, इंटरनेट पर उनकी तस्वीरों और वीडियो के अलग-अलग अंदाज में मीम्स बनाए जा रहे हैं, जिसे देख यूजर्स ठहाके लगातार हंस रहें हैं। वहीं अब रवि किशन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने बताया कि इन वायरल मीम्स को देख उनकी पत्नी का क्या रिएक्शन था।
रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वायरल हो रहे मीम्स पर उनकी क्या प्रतिक्रिया दी, रवि किशन ने कहा, "मुझे लगा कि अब कुछ दिन मैं शांत रहूं तो हमारी पत्नी बोली हां आप कुछ दिन शांत ही रहिए, नहीं तो आपको घर में ही लॉक कर देंगे। आप घर से निकलते हो तो वायरल होते हो, ऐसे में घर में बंद कर देंगे तो न निकलोगे और न वायरल होगे।" रवि किशन पर इतना जबरदस्त मीम बनाया जा रहा है कि यूजर्स ने उनके इस रिएक्शन पर भी मीम बनाना शुरू कर दिया है, रवि किशन को लेकर यूजर्स क्रेजी हो चुके हैं।
कौन हैं रवि किशन की पत्नी
रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति शुक्ला है, वे लाइमलाइट वाली दुनिया से दूर रहकर अपना घर संभालती हैं। हालांकि वे रवि किशन के साथ हर वक्त खड़ी रहती हैं, चुनाव के समय प्रीति को भी प्रचार करते देखा गया है। रवि किशन अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं, जिसका जिक्र वे खुलेआम करते हैं, रवि किशन कई बार कह चुके हैं कि वो अपनी पत्नी का पैर छूते हैं। बता दें कि रवि किशन और प्रीति शुक्ला की प्रेम कहानी 11वीं कक्षा में शुरू हुई थी, और तभी रवि किशन ने फैसला कर किया था कि वो प्रीति को ही अपनी दुल्हनिया बनाएंगे। बता दें कि रवि किशन की शादी प्रीति शुक्ला से 10 दिसंबर 1993 को हुई थी, दोनों के चार बच्चे हैं - तीन बेटियां रीवा, इशिता, तनिष्का और एक बेटा सक्षम।


