Shahana Goswami Kaun Hai: 40 वर्षीय शहाना गोस्वामी कौन? एक नहीं, बल्कि कई मर्दों संग रिश्ता

Shahana Goswami Kaun Hai: 40 वर्षीय अभिनेत्री शहाना गोस्वामी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में होश उड़ाने वाला बयान दिया है, जिससे हंगामा मच गया है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 May 2026 10:53 PM IST
Shahana Goswami Kaun Hai
X

Shahana Goswami Kaun Hai (Photo- Social Media)

Shahana Goswami Kaun Hai: मनोरंजन की दुनिया की जानी मानी अभिनेत्री शहाना गोस्वामी ने अपने एक बयान से खलबली मचा दी है, उन्होंने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा बयान दिया, जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल शहाना गोस्वामी ने बताया कि उनके एक ही वक्त में कई पार्टनर रहें हैं, सिर्फ यही नहीं! सबको एक-दूसरे के बारे में पता भी है, शहाना गोस्वामी के इस बयान की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब आलोचनाएं मिल रहीं हैं।

शहाना गोस्वामी के बयान ने मचाई हलचल

शहाना गोस्वामी ने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा, "मेरी जिंदगी में ऐसा कोई एक खास पार्टनर नहीं है। मेरी जिंदगी में कई लोग हैं, जिनसे मेरा लंबे समय से जुड़ाव है, लेकिन ये रिश्ते कैजुअल नहीं हैं। मेरे लिए कोई भी रिश्ता हल्का या टाइमपास नहीं होता। मेरे लिए ओपननेस का मतलब यह है कि किसी एक इंसान के साथ तय रिश्ता जरूरी नहीं है, लेकिन लोगों के साथ जुड़ाव और अपनापन बना रहता है। कभी वह सिर्फ दोस्ती होती है, कभी-कभी यह शारीरिक भी हो जाता है। इसे किसी एक दिशा में मोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी चीज प्यार और दोस्ती है। मेरे लिए दोस्त वही है, जिसके लिए दिल में सच्चा अपनापन हो।"


कौन हैं शहाना गोस्वामी

शहाना गोस्वामी एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जो बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं, उनका जन्म 6 मई 1986 को नई दिल्ली में हुआ था। शहाना गोस्वामी ने अपनी स्कूली नई दिल्ली के शिक्षा सरदार पटेल विद्यालय से पूरी की और फिर कॉलेज की पढ़ाई मुंबई के सोफिया कॉलेज से की। शहाना गोस्वामी से सीधे एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा था, इसके पहले वे राष्ट्रीय स्तर की एथलीट और आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबर थीं।


शहाना गोस्वामी एक्टिंग करियर

शहाना गोस्वामी के एक्टिंग करियर की बारे में बताएं तो उन्होंने थिएटर से अपनी एक्टिंग की जर्नी शुरू की, इसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। शहाना गोस्वामी को फिल्मी दुनिया में पहचान रॉक ऑन फिल्म से मिली, जो साल 2008 में आई थी, इस फिल्म में उन्होंने डेबी नामक किरदार निभाया था, जिससे उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। शहाना गोस्वामी बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं जैसे कि - फिराक, हीरोइन, मंटो, बॉम्बे वेलवेट आदि। बता दें कि शहाना गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय और विदेशी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी की छाप छोड़ी है।

मिलिंद सोमन को कर चुकीं हैं डेट

शहाना गोस्वामी अपने लेटेस्ट बयान की वजह से चर्चाओं में आ गईं हैं, उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि शहाना गोस्वामी एक समय पर अपने से 21 साल बड़े मिलिंद सोमन को डेट कर चुकी हैं, उन्होंने खुद बताया था कि वो मिलिंद को स्टॉक करती थीं, उनकी दीवानी हुआ करती थीं, हालांकि 4 साल तक डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। शहाना और मिलिंद के ब्रेकअप की वजह बताएं तो दरअसल दोनों अपने-अपने करियर में काफी व्यस्त थे, जिस वजह से 'लॉन्ग डिस्टेंस' को संभालना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि मिलिंद लंबे समय तक अपना काम नहीं छोड़ सकते थे और शहाना भी लगातार काम में बिजी थी, ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story