Kavya Maran Kaun Hai: कौन हैं 33 की उम्र में करोड़ों की मालकिन SRH सीईओ काव्या मारन

Kavya Maran Net Worth: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन और सीईओ काव्या मारन का नाम चर्चाओं में आ गया है, आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 May 2026 6:30 PM IST
Kavya Maran Kaun Hai , Kavya Maran Net Worth
X

Kavya Maran Kaun Hai (Photo - Social Media)

Kavya Maran Kaun Hai: सनराइजर्स हैदराबाद यानी कि SRH की मालकिन और सीईओ काव्या मारन का नाम सुर्खियों में आ गया है, दरअसल हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बाद, एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इसमें SRH की मालकिन काव्या मारन RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाती दिखी, उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और इसी वजह से उनका नाम भी ट्रेंड कर रहा है, चलिए इसी बीच हम आपको काव्या मारन की लव लाइफ (Kavya Maran Boyfriend) और वे कितनी अमीर हैं, इसके बारे में बताते हैं।

काव्या मारन कौन हैं

काव्या मारन (Kavya Maran)एक बिजनेस वूमेन होने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) मालकिन और सीईओ (CEO) हैं। काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। वह देश के सबसे बड़े बिजनेस घरानों में से एक 'मारन परिवार' से आती हैं, उनके पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और उनकी मां कावेरी मारन।सोलर टीवी लिमिटेड की सीईओ हैं। काव्या मारन की पढ़ाई के बारे में बताएं तो उन्होंने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से Commerce की पढ़ाई पूरी की है और बाद में यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए (MBA) किया।


कितनी अमीर हैं काव्या मारन

काव्या मारन बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं, वे चेन्नई में एक बेहद आलीशान बंगले में रहती हैं, उनके पास एक से एक महंगी गाड़ियां हैं, जी हां! काव्या मारन के गैराज में रोल्स रॉयस फैंटम, बेंटले बेंटायगा और फेरारी जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन के पास लगभग 400 से 409 करोड़ रुपए की संपत्ति है, वहीं उनके पिता कलानिधि मारन की कुल संपत्ति लगभग 25,000 करोड़ रुपए आंकी गई है।


काव्या मारन का बॉयफ्रेंड कौन

काव्या मारन की लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने आज तक अपने रिश्ते को ऑफशियल नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काव्या मारन साउथ के एक जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर को डेट कर रहीं हैं। काव्या मारन का नाम मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ कई सालों से जुड़ रहा है, दोनों की शादी की खबरें भी आ चुकीं हैं, लेकिन अब तक काव्या और अनिरुद्ध दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। हालांकि अनिरुद्ध से पहले काव्या का नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा के साथ भी जोड़ा गया था।

काव्या मारन कंट्रोवर्सी

काव्या मारन इस साल एक बड़े विवाद (Kavya Maran Controversy) में फंस गईं थीं, दरअसल उनकी टीम 'सनराइजर्स लीड्स' द्वारा पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपए (करीब 1.90 लाख पाउंड) में खरीदा गया था, जिस वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। भारतीय फैंस की भावनाओं को आहत करने की वजह से उनकी जमकर आलोचना की गई थी। भारतीय फैंस का कहना था कि जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कड़वे हैं और दोनों एक-दूसरे का बॉयकॉट कर रहे हैं, तब उनकी फ्रैंचाइजी को पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने की क्या जरूरत पड़ गई। वे काफी समय तक लोगों के निशाने पर थीं।

Admin 2

Admin 2

Next Story