Sudesh Berry: कौन हैं एक्टर सुदेश बेरी? नरेंद्र मोदी को कहा भगवान विष्णु का अवतार, छिड़ी बहस

Sudesh Berry: अभिनेता सुदेश बेरी अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से लोग उनकी आलोचना भी कर रहें है।

Shivani Tiwari
Published on: 30 July 2026 8:49 PM IST (Updated on: 30 July 2026 8:51 PM IST)
Sudesh Berry: कौन हैं एक्टर सुदेश बेरी? नरेंद्र मोदी को कहा भगवान विष्णु का अवतार, छिड़ी बहस
X

Sudesh Berry Kaun Hai: जाने माने अभिनेता सुदेश बेरी का नाम चर्चाओं में आ गया है और इसकी वजह उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिया गया बयान है। जी हां! सुदेश बेरी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कॉकरोच जनता पार्टी की आलोचना करते नजर नरेंद्र मोदी की तारीफ की, उन्होंने नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार तक कह दिया, अपने इसी बयान के चलते सुदेश बेरी चर्चा का विषय बनें हुए हैं, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहें हैं।

सुदेश बेरी ने नरेंद्र मोदी को लेकर क्या कहा

सुदेश बेरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, "नरेंद्र मोदी ने क्या किया है? उन्हें चाय बेचने दीजिए, उन्होंने पूरी दुनिया में चाय बेची है, उन्होंने क्या बिगाड़ा है, उन्होंने ऐसी चाय बेची कि उसकी सुगंध से लोग मरे जा रहे हैं। उनकी चाय भारी पड़ रही है दुनिया में, सोचो कस्तूरी बेचने जाएंगे तो क्या हाल करेंगे. नरेंद्र मोदी ऐसे हैं, वैसे हैं.... बस गाली दे रहे हैं वो लोग। आजकल के लड़के समझते हैं कि गाली देकर मैं लाइक बढ़ा लूंगा, मैं इनकम बढ़ा लूंगा। मैं पीएम मोदी जी के पैर धोकर वो पानी पीना चाहता हूं। अगर आप उनके साथ मीटिंग अरेंज कर सकें तो, मैं कभी उनसे मिला नहीं और मैं उन्हें पर्सनली नहीं जानता हूं, जैसे कि हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं। मैं उसी तरह से मोदी जी की रिस्पेक्ट करता हूं, इसमें कोई खराब बात नहीं है। मैं किसी पॉलिटिक्स और पार्टीज से परे उनकी रिस्पेक्ट करता हूं।"

सुदेश बेरी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा, "मैं किसी AGP, CGP को नहीं जानता हूं, मैं इन लोगों को पहचानता भी नहीं हूं, मुझे सिर्फ इतना पता है कि ये लोग देश को पीछे लेकर जा रहे हैं। ये सभी बेकार लोग हैं, इनके पास कोई काम नहीं है।" सुदेश बेरी के इस बयान की पूरे इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है, यूजर्स के बहस छिड़ गई है।

कौन हैं सुदेश बेरी

सुदेश बेरी एक जाने माने अभिनेता हैं, वे बॉलीवुड फिल्मों के साथ ही टीवी जगत का भी पॉपुलर चेहरा हैं। सुदेश बेरी का जन्म 20 जुलाई 1960 को हुआ था। वह मुंबई के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई मीठीबाई कॉलेज से पूरी की है। वहीं सुदेश बेरी के एक्टिंग करियर के बारे में बताएं तो उन्होंने 1988 में बॉलीवुड फिल्म "खतरों के खिलाड़ी" से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्में की, जिसमें वंश, युद्धपथ, घायल, बॉर्डर और रिफ्यूजी समेत बड़ी फिल्में शामिल हैं। सुदेश टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ चुके हैं, वे कई हिट टीवी शोज में काम कर चुके हैं, ज्यादातर उन्हें विलेन के रोल में देखा जाता है।

सुदेश बेरी की फैमिली

अभिनेता सुदेश बेरी की पत्नी का नाम सरिता बेरी है और उनका एक बेटा है जिसका नाम सूरज बेरी है। सूरज बेरी ने मास्टर इन प्रोफेशनल अकाउंटिंग की पढ़ाई की है, कुछ रिपोर्ट द्वारा यह भी बताया जाता है कि सूरज ऑस्ट्रेलिया में जेल अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं, लेकिन अब वे अपने पिता सुदेश की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बना रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story