TRENDING TAGS :
Lock Upp 2 Contestants Net Worth: लॉकअप 2 का सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स कौन? जानिए यहां
Lock Upp 2 Contestants Net Worth: एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप 2 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट आउट हो चुकी है, आइए जानते हैं कि सभी कंटेस्टेंट्स में सबसे अमीर कौन है।
Lock Upp 2 Contestants Net Worth
Lock Upp 2 Contestants Net Worth: एकता कपूर का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 का आगाज आज से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है, दर्शक शो के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और उनकी नजरें घड़ी की सुइयों पर टिकी हुई है कि कब 8 बजेंगे। लॉकअप 2 का हिस्सा बनने जा रहे सभी कंटेस्टेंट्स का नाम रिवील हो चुका है, पूरे 15 खिलाड़ी शो का हिस्सा बनने जा रहें हैं, चलिए जानते हैं कि इन सभी खिलाड़ियों में सबसे अधिक संपत्ति किसके पास है।
लॉकअप 2 का सबसे अमीर कंटेस्टेंट्स कौन?
लॉकअप 2 का पहला एपिसोड आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर ड्रॉप होगा, शनिवार से बुधवार हर रोज रात 8 बजे नया एपिसोड जारी होगा। वहीं कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएं तो श्रेया कालरा, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, रियाज अली, श्रेष्ठा अय्यर, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, धीरज धूपर, हर्षद चोपड़ा, सुनीता आहूजा, राम कपूर, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी और माधुरी ग्रोवर इसका हिस्सा बनें हैं, चलिए इन सभी कंटेस्टेंट्स की नेट वर्थ जानते हैं -
1. श्रेया कालरा - श्रेया कालरा एक जानी मानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, फैशन ब्लॉगर और अभिनेत्री हैं। उनकी नेट वर्थ 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपए है।
2. योगेश रावत - योगेश रावत एमटीवी रोडिज 20 और एमटीवी स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं, उनकी नेट वर्थ लगभग 50 लाख से 1 करोड़ रुपए के बीच है।
3. आकांक्षा चौधरी - आकांक्षा चौधरी भी स्प्लिट्सविला रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकीं हैं, जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।आकांक्षा चौधरी की कुल संपत्ति लगभग 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।
4. रियाज अली - रियाज अली भारतीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, मॉडल और अभिनेता हैं, सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रियाज अली की नेट वर्थ 16 से 20 करोड़ रुपए है।
5. श्रेष्ठा अय्यर - श्रेष्ठा अय्यर भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन हैं, सोशल मीडिया पर वे बेहद पॉपुलर हैं, श्रेष्ठा एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर होने के साथ ही कोरियोग्राफर भी हैं। श्रेष्ठा अय्यर की कुल संपत्ति आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं है
6. सूफी मोतीवाला - सूफी मोतीवाला डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फैशन कमेंटेटर हैं, सोशल मीडिया पर इनके वीडियोज जमकर वायरल होते हैं। सोफी मोतीवाला की नेट वर्थ 1 करोड़ रुपए आंकी गई है।
7. आकांक्षा चमोला - अभिनेत्री आकांक्षा चमोला भी लॉकअप 2 में नजर आएंगी, वे एक बेहतरीन अदाकारा हैं, साथ ही बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना की बीवी भी हैं। आकांक्षा चमोला की कुल संपत्ति लगभग 1 करोड़ से 2 करोड़ रुपए के बीच अनुमानित है।
8. वरुण यादव - वरुण यादव अपने फैंस के बीच "लैला" के नाम से मशहूर हैं, वे एक कंटेंट क्रिएटर और इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं। वरुण अपने कॉमेडी ब्लॉग्स और फिटनेस से जुड़े वीडियोज के लिए मशहूर हैं। वरुण यादव की नेट वर्थ 1 करोड़ रुपए बताई जाती है।
9. धीरज धूपर - धीरज धूपर टीवी की दुनिया के सुपरस्टार हैं, उन्होंने कुंडली भाग्य जैसे कई हिट शोज में काम किया है। धीरज धूपर की कुल संपत्ति लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए के बीच होने का अनुमान है।
10. हर्षद चोपड़ा - हर्षद चोपड़ा भी टीवी की दुनिया के किंग कहलाते हैं, हर्षद कई सुपरहिट शोज दे चुके हैं, अब लॉकअप 2 में उनका अंदाज देखने लायक होगा। हर्षद चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 40 से 50 करोड़ रुपए है।
11. सुनीता आहूजा - सुनीता आहूजा का नाम इन दिनों अक्सर चर्चाओं में रहता है, सुनीता सुपरस्टार गोविंदा की बीवी हैं, जो बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहतीं हैं। सुनीता आहूजा की कुल संपत्ति लगभग 25 से 30 करोड़ रुपए है।
12. राम कपूर - अभिनेता राम कपूर भी लॉकअप 2 का हिस्सा हैं, राम कपूर लंबे समय से टीवी की दुनिया से गायब थे, अब लॉकअप 2 से वे अपना कमबैक कर रहे हैं। राम कपूर की कुल संपत्ति लगभग 135 करोड़ रुपए है।
13. पामेला सेरेना - पामेला सेरेना एक ब्रिटिश-भारतीय मॉडल, एंटरप्रेन्योर और रियलिटी टीवी स्टार हैं, उन्हें आखिरी बार देसी ब्लिंग में देखा गया था। पामेला सेरेना की कुल संपत्ति लगभग 70 से 100 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई है।
14. शिवांगी जोशी - टीवी की खूबसूरत अदाकारा शिवांगी जोशी भी लॉकअप 2 में नजर आएंगे, शिवांगी जोशी टीवी की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुकीं है। शिवांगी जोशी की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ रुपए है।
15. माधुरी ग्रोवर - माधुरी ग्रोवर अशनीर ग्रोवर की पत्नी हैं, वे भी लॉकअप 2 का हिस्सा बनने जा रही हैं। माधुरी जैन ग्रोवर की नेट वर्थ लगभग 15 से 30 करोड़ रुपए आंकी गई है।


