TRENDING TAGS :
Eetha Film: कौन थीं तमाशा की रानी विठाबाई नारायणगांवकर? जिसके किरदार में छा गईं श्रद्धा कपूर
Kaun Thi Vithabai Narayangaonkar: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईथा का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में बेहतरीन लग रहीं हैं, आइए जानते हैं कि विठाबाई नारायणगांवकर थीं कौन, जिसका रोल श्रद्धा कपूर ने निभाया है।
Kaun Thi Vithabai Narayangaonkar
Kaun Thi Vithabai Narayangaonkar: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, श्रद्धा कपूर को आखिरी बार "स्त्री 2" में देखा गया था, जो 2024 में रिलीज हुई थी, वहीं अब फैंस उनकी अगली फिल्म के इंतजार में बैठे हुए हैं, जिसका टीजर आज सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। जी हां! श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का नाम "ईथा" है, जिसका शानदार टीजर आज सिनेमाघरों में कॉकटेल 2 फिल्म के साथ रिलीज किया गया। ईथा फिल्म के टीजर में श्रद्धा कपूर की ऐसी खतरनाक झलक देखने को मिली है कि दर्शकों से अब फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है, बता दें कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म में विठाबाई नारायणगांवकर का रोल अदा कर रहीं हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं।
कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी कहानी मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। ईथा फिल्म की कहानी में विठाबाई नारायणगांवकर की हिम्मत, उनके संघर्ष और उनकी सफलता की कहानी दिखाई जाएगी। कहानी में उनके 1940 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक के सफर को दिखाया जाएगा।
अब यदि आपको बताएं कि विठाबाई नारायणगांवकर थीं कौन? तो दरअसल उनका जन्म जुलाई 1935 में पंढरपुर, महाराष्ट्र में एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। वे महाराष्ट्र की एक दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार, नर्तकी और गायिका थीं, उन्हें लोग तमाशा की रानी भी कहा करते थे। बता दे कि विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार की अपनी 'तमाशा मंडली' थी। विठाबाई नारायणगांवकर ने बहुत ही कम उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था, और देखते ही देखते वे बेहद मशहूर हो गईं।
विठाबाई नारायणगांवकर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी
विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन में एक ऐसी घटना हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल एक बार वे अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहीं थीं, और उसी दौरान उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ, शो रोककर वे स्टेज के पीछे गई अपने बच्चे को जन्म दिया, खुद ही गर्भनाल काटी और दोबारा से स्टेज पर परफॉर्म करने लगीं। हालांकि बताया जाता है कि उनकी परफॉर्मेंस रोक दी गई थी, ताकी उन्हें आराम मिल सके।
छा गईं श्रद्धा कपूर
विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक ईथा से श्रद्धा कपूर का बेहद दमदार लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस इंप्रेस हो गए हैं, और सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध रहें हैं। श्रद्धा कपूर ने विठाबाई नारायणगांवकर के रोल में कमाल कर दिया है।
कब रिलीज होगी ईथा
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' में उनके साथ रणदीप हुड्डा मुख्य किरदारों में हैं। लक्ष्मण उटेकर ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, ये फिल्म28 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


