Anushka Sharma Mobile Wallpaper: न विराट, न बच्चे, आखिर अनुष्का शर्मा के फोन वॉलपेपर पर किसकी फोटो?

Anushka Sharma Mobile Wallpaper: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के फोन वॉलपेपर पर किसकी फोटो है, इसका खुलासा हो चुका है, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Jun 2026 6:12 PM IST
Anushka Sharma Mobile Wallpaper
X

Anushka Sharma Mobile Wallpaper (Photo- Social Media)

Anushka Sharma Mobile Wallpaper: फैंस अपने पसंदीदा एक्टर के बारे में हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं, उनकी पसंद से लेकर नापसंद तक। वहीं अब हम अनुष्का शर्मा के फैंस को एक जबरदस्त जानकारी देने वाले हैं, जिसे सुन यकीनन फैंस हैरान रह जाएंगे, लेकिन फिर उन्हें Actress पर गर्व भी होगा। जी हां! दरअसल आज हम अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैंस को बताने वाले हैं कि अनुष्का शर्मा के मोबाइल वॉलपेपर पर किसकी फोटो लगी हुई है, चलिए फिर जानते हैं|

अनुष्का शर्मा के फोन वॉलपेपर पर किसकी फोटो

अपने मोबाइल वॉलपेपर पर अक्सर ही लोग अपनी तस्वीरें या फिर अपने बच्चों, पति या घरवालों की तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा के मोबाइल वॉलपेपर पर कुछ ऐसा दिखा, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। जी हां! अनुष्का शर्मा ने अपने फोन के वॉलपेपर पर अपने बच्चों या विराट की तस्वीर नहीं, बल्कि प्रेमानंद महाराज जी की तस्वीर लगाई है।

दरअसल, अनुष्का शर्मा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इसी दौरान जब वे अपनी कार में बैठ रहीं थीं तो उनके फोन का वॉलपेपर दिख गया, जिसमें प्रेमानंद महाराज जी नजर आए। अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज जी के प्रति भक्ति देख फैंस उनकी तारीफ कर रहें हैं।

विराट-अनुष्का पहुंचें प्रेमानंद महाराज जी से मिलने

IPL 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वृंदावन में देखा गया, दोनों प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के तमाम वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जहां दोनों नंगे पांव प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए जाते दिख रहें हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अधिकतर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने जाते रहते हैं, और जब भी जाते हैं इनकी तस्वीरें जरूर सामने आती रहतीं हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story