Welcome To The Jungle: नाना पाटेकर व अनिल कपूर क्यों नहीं बनें वेलकम 3 का हिस्सा?

Welcome To The Jungle: वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट वेलकम टू द जंगल 26 जून से थिएटरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन इस बार नाना पाटेकर और अनिल कपूर फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, और अब इसकी वजह भी सामने आ गई है कि आखिर दोनों एक्टर तीसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा क्यों नहीं बनें।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Jun 2026 4:25 PM IST
Welcome To The Jungle Nana Patekar
X

Welcome To The Jungle Nana Patekar

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी जिसका टाइटल "वेलकम टू द जंगल" की रिलीज में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छी खासी उत्सुकता भी देखने को मिल रही है, लेकिन दर्शक वेलकम फ्रेंचाइजी के दो किरदार को बेहद मिस करने वाले हैं, जी हां! जो हैं उदय भाई और मजनू भाई का। उदय भाई और मजनू भाई का किरदार नाना पाटेकर और अनिल कपूर द्वारा निभाया गया था, लेकिन तीसरे पार्ट में दोनों ही नजर नहीं आएंगे, और अब इसकी वजह भी सामने आ गई है कि आखिर नाना पाटेकर और अनिल कपूर फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बनें।

नाना पाटेकर क्यों नहीं बनें वेलकम 3 का हिस्सा

अनिल कपूर और नाना पाटेकर सिर्फ "वेलकम" में ही नहीं, बल्कि "वेलकम बैक" का भी हिस्सा थे, ऐसे में "वेलकम टू द जंगल" फिल्म में इनका ना होना दर्शकों को यकीनन खलने वाला है, क्योंकि दोनों फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाते थे। फिलहाल, नाना पाटेकर ने खुद रिवील किया कि वे वेलकम की तीसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा क्यों नहीं बनें।


नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में जवाब देते हुए बताया कि उन्हें और अनिल कपूर दोनों को ही वेलकम टू द जंगल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन दोनों को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, रोल एक्साइटिंग नहीं लगा, जिस वजह से दोनों ने फिल्म करने से मना कर दिया।

वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट

वेलकम टू द जंगल फिल्म में भारी भरकम स्टार कास्ट नजर आने वाली है, देखना होगा कि इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बाद, क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो पाएगी। बता दें कि वेलकम टू द जंगल फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है, फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, फरीदा जलाल, कीकू शारदा, बिंदु दारा सिंह,जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और आफताब शिवदासानी जैसी बेहतरी कास्ट है। फिल्म 26 जून को आ रही है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story