TRENDING TAGS :
Ekta Kapoor Story: TRP क्वीन एकता कपूर क्यों हैं अब तक सिंगल, इस एक्टर पर आया था दिल, नहीं बनीं बात
Ekta Kapoor Story: टीवी की TRP क्वीन एकता कपूर का आज जन्मदिन है, ऐसे में चलिए आपको उनकी लव लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हैं।
Ekta Kapoor Story (Photo- Social Media)
Ekta Kapoor Story: एक से एक बेहतरीन फिल्में, सीरीज और टीवी शोज प्रोड्यूस कर चुकीं प्रोड्यूसर एकता कपूर आज यानी कि 7 जून को अपना जन्मदिन मना रहीं हैं, एकता कपूर 51 साल की हो चुकीं हैं, लेकिन आज तक वे सिंगल हैं, ऐसा भी नहीं है कि वे किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, दरअसल, उनके जीवन में प्यार का नामो निशान नहीं है, वे इस उम्र में भी अकेले ज़िंदगी गुजार रहीं है और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर दे रहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकता कपूर ने आज तक शादी क्यों नहीं की, और क्या उन्हें कभी किसी से प्यार हुआ था? यदि नहीं! तो चलिए हम आपको बताते हैं।
एकता कपूर का इस एक्टर पर आया था दिल
एकता कपूर इंडस्ट्री की बेहद पॉवरफुल लेडी कहलाती हैं, उन्होंने जिस तरह अपनी मेहनत और लगन से अपनी मजबूत पहचान इंडस्ट्री में बनाई है, उसके लिए हर कोई उनकी दाद देता है। वहीं, अब एकता कपूर की लव लाइफ की बात करें तक एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था कि एक एक्टर था, जिस पर उनका दिल आया था और वो मान गया होता तो एकता आज बॉलीवुड वाइफ़ होती। एकता कपूर ने खुलासा किया था कि उनका दिल बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे पर आया था, लेकिन चंकी पांडे ने एकता कपूर को रिजेक्ट कर दिया। चंकी पांडे एकता कपूर संग रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए, इस तरह एकता कपूर का पहला प्यार अधूरा रह गया।
आज तक एकता कपूर ने क्यों नहीं की शादी
एकता कपूर ने आज तक शादी क्यों नहीं की? ये सवाल अधिकतर उनसे किया जाता है, हालांकि कई बार वे बयान दे चुकीं हैं कि जब सलमान खान शादी कर लेंगे, उसके दो-तीन साल बाद वे खुद भी शादी कर लेंगी। इसी के साथ ही उनके शादी न करने के पीछे की एक यह भी वजह बताई जाती है कि जब एकता कपूर 15 वर्ष की थी तो उनके पापा ने उनसे कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या काम, बस उन्होंने काम को चुन लिया था। एकता कपूर ने बताया था, "पापा ने कहा था कि या तो तुम शादी कर लो या काम, मैंने काम को चुन लिया। मैंने अपने कई दोस्तों की शादी और तलाक देखे हैं। शायद यही वजह है कि मैं अब तक इंतजार कर रही हूं।" ऐसे में एक यह भी वजह बताई जाती है कि एकता कपूर का प्यार और शादी से विश्वास उठ चुका है, जिस वजह वे शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहतीं।
एकता कपूर रहतीं हैं बेहद व्यस्त
एकता कपूर की लाइफस्टाइल बेहद व्यस्त रहती है, क्योंकि वे फिल्में, सीरीज, टीवी शोज हर तरह के प्रोजेक्ट पर काम करती हैं, सिर्फ यही नहीं! उनके कुछ बिजनेस भी है, ऐसे में करियर के चक्कर में उनका ध्यान कभी शादी पर गया ही नहीं, एकता कपूर के पास इतना समय ही नहीं होता कि वे शादी और प्यार के बारे में सोचे। एकता कपूर कई बार खुलेआम कह चुकीं हैं कि उन्हें शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है। एकता कपूर को भले ही शादी में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन वे सिंगल मदर जरूर हैं, जी हां! एकता कपूर का एक बेटा है, जिसका नाम रवि कपूर है, एकता कपूर के बेटे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था। एकता कपूर अपने काम और अपने बेटे के साथ अपने जीवन में बेहद खुश हैं।


