Mohanlal Drishyam: क्या दृश्यम व दृश्यम 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी मोहनलाल की दृश्यम 3?

Mohanlal Drishyam Collection: मोहनलाल की मोस्ट लव्ड फिल्म दृश्यम की तीसरी फ्रेंचाइजी रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं कि क्या ये फिल्म पिछले दोनों फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Shivani Tiwari
Published on: 21 May 2026 6:30 AM IST
Mohanlal Drishyam Collection
X

Mohanlal Drishyam Collection

Mohanlal Drishyam Collection: मोहनलाल अपनी फिल्म दृश्यम 3 के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं, जिस तरह का क्रेज दर्शकों के बीच बना हुआ है, उसे देख यही उम्मीद लगाई जा रही है कि दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, क्योंकि इस बार दर्शकों की उत्सुकता पीक लेवल पर है। अब जैसा कि मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज़ हो रही है, ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या दृश्यम 3 अपनी पिछली दोनों फ्रेंचाइजी दृश्यम व दृश्यम 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी, चलिए जानते हैं।

क्या रिकॉर्ड तोड़ पाएगी दृश्यम 3

मोहनलाल की दृश्यम की अब तक तक दो फ्रेंचाइजी आ चुकी है, और दोनों ही फ्रेंचाइजी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था, यही वजह है कि दर्शकों के बीच तीसरी फ्रेंचाइजी को लेकर भी उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। दृश्यम के बाद आई फिल्म दृश्यम 2 में जिस तरह का सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिला था, उसे देख दर्शकों का दिमाग हिल गया था, एक्टर्स और डायरेक्टर की जमकर तारीफ हुई थी, लेकिन राइटर्स की भी दर्शकों ने खूब दाद दी थी। दृश्यम 3 भी अब अपने नए सस्पेंस और थ्रिल के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या दृश्यम 3 अपनी पिछली दोनों फ्रेंचाइजी का पीछे छोड़ पाएगी, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि दृश्यम की दोनों फ्रेंचाइजी का कलेक्शन कितना था।


दृश्यम का कलेक्शन

मोहनलाल की ओरिजिनल दृश्यम साल 2013 में रिलीज हुई थी, और इस फिल्म का महज केरल में ओपनिंग डे कलेक्शन 1 करोड़ रुपए था, वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो 3.5 से 5 करोड़ के आसपास दृश्यम का बजट था। दृश्यम का लाइफटाइम कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 60-65 करोड़ रुपए तक था। दृश्यम का भी निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था और मोहनलाल, मीना, अंसिबा, और सिद्दीकी ही फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे।

दृश्यम 2 कलेक्शन

मोहनलाल की दृश्यम 2 साल 2021 में रिलीज हुई थी, फिल्म का बजट 5-6 करोड़ रुपए के आस पास था। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि दृश्यम 2 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी, जी हां! दरअसल ये फिल्म कोविड के समय रिलीज हुई थी, जिस वजह से मेकर्स ने इस फिल्म को सीधे प्राइम वीडियो पर जारी कर दिया था। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन मौजूद नहीं है और यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि मेकर्स की ओटीटी संग डील कितने में हुई थी, हालांकि ओटीटी पर रिलीज होने के बावजूद भी फिल्म को बहुत प्यार मिला था।

दृश्यम 3 के बारे में

अब दृश्यम 3 की बात करें तो, फिल्म में सभी पुराने ही कलाकार हैं, जीतू जोसेफ ने ही फिल्म को निर्देशित भी किया है। हालांकि दृश्यम 3 का बजट काफी तगड़ा हो गया है, जी हां! दृश्यम 3 लगभग 100 करोड़ का बजट में बनीं है, और एडवांस बुकिंग में ही इस फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, ऐसे में दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गर्दा उड़ाने वाली है और पिछली फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड भी तोड़ने वाली है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story