Raaka Movie: हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ बनें अल्लू अर्जुन की राका का हिस्सा?

Raaka Movie: अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म राका में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ नजर आ सकते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2026 4:49 PM IST
Will Smith In Raaka
X

Will Smith In Raaka

Raaka Movie: अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी मच अवेटेड फिल्म राका का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, इस फिल्म को बहुत ही बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है। बता दें कि राका की शूटिंग की जा रही है और इसी के साथ ही फिल्म के सेट से तमाम तरह की अपडेट भी सामने आ रही है, जी हां! अब एक ऐसी अपडेट मिली है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे, क्योंकि खबर है कि अल्लू अर्जुन की राका में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री हो चुकी है।

राका में नजर आएगा ये हॉलीवुड एक्टर

राका से जुड़ी कुछ न कुछ शानदार अपडेट सामने आ रही है, जिसने फ़िल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। वहीं अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'राका' में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री हो गई है, इसी के साथ ही उनके रोल से भी पर्दा उठ गया है। विल स्मिथ राका में खूंखार विलेन का रोल में निभाने वाले हैं, यानी कि विल स्मिथ और अल्लू अर्जुन के बीच पर्दे पर जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। विल स्मिथ की राका में एंट्री को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है, लेकिन अब तक मेकर्स की ओर से इस पर पक्की मुहर नहीं लगाई गई है।

शाहरुख खान के कैमियो की खबर

बताते चलें कि पिछले दिनों ही खबरें आईं थी कि राका में शाहरुख खान का कैमियो होगा, इस खबर को सुन फैंस एक्वायर्ड हो गए थे, क्योंकि बॉलीवुड और साउथ के दो बड़े सुपरस्टार एक साथ पर्दे पर नजर आते, लेकिन बाद में शाहरुख खान के कैमियो की खबर को अफवाह बताया गया।

कब रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की राका

बताते चलें कि, अल्लू अर्जुन के साथ ही राका फिल्म में दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन Atlee Kumar कर रहें हैं। सन पिक्चर्स द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया जा रहा है, फिल्म का बजट लगभग 1000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, कुछ रिपोर्ट द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म दो हिस्सों में बनाई जाएगी, राका की रिलीज डेट के बारे में बताएं तो ये फिल्म अगले साल दिसंबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story