TRENDING TAGS :
Toxic Trailer Out: टॉक्सिक का खतरनाक ट्रेलर रिलीज, एक्शन, ड्रामा, बोल्डनेस और सस्पेंस से है भरपूर
Toxic Trailer Out: यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।
Toxic Trailer Out Now (Photo- Social Media)
Toxic Movie Trailer: साउथ सुपरस्टार यश के फैंस उनकी फिल्म टॉक्सिक का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ कुछ हफ्ते रह गए हैं और मेकर्स ने आज ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया है। जी हां! मेकर्स द्वारा पहले ही अनाउंस किया गया था कि टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त को जारी किया जाएगा, और अब ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। टॉक्सिक के ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, सस्पेंस के साथ ही बोल्डनेस भी देखने को मिल रहा है।
यश की टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज (Toxic Trailer Release)
यश की टॉक्सिक (Yash Toxic) का ट्रेलर आ चुका है, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। टॉक्सिक का ट्रेलर वाकई बेहद खतरनाक है, क्योंकि ट्रेलर में हर चीज का भरपूर तड़का लगाया गया है, दमदार डायलॉग, एक्टिंग सीक्वेंस के साथ ही एक्टिंग में सभी सितारों ने चार चांद लगा दिया है। वहीं यश का ट्रेलर में डबल रोल भी नजर आया, और दोनों ही रोल में टॉक्सिक स्टार छा गया। हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा भी ट्रेलर में बेहद कमाल की लग रहीं हैं। वहीं ट्रेलर को मिल रहे रिव्यू के बारे में बताएं तो यश के फैंस उनका ऐसा अवतार देख पागल हो गए हैं, कमेंट बॉक्स में वे ट्रेलर की तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।
टॉक्सिक स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट (Toxic Movie Release Date)
साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक टॉक्सिक में यश और कियारा आडवाणी के साथ ही तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, संजीदा शेख, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, डैरेल डी'सिल्वा और बालाजी मनोहर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। गीतू मोहनदास द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है, जबकि प्रोडक्शन का कार्यभार KVN प्रोडक्शन द्वारा संभाला गया है। यश की ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


