कौन हैं Yash संग Toxic में एडल्ट सीन देने वालीं एक्ट्रेस? हॉटनेस उड़ा देगा होश

Yash Toxic: यश की टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने बवाल मचा दिया है, टॉक्सिक के टीजर में ही एडल्ट सीन देखने को मिला, आइए जानते हैं कि टीजर में यश संग जो इंटीमेट सीन दे रहीं है वे हसीना हैं कौन?

Shivani Tiwari
Published on: 8 Jan 2026 8:16 PM IST
Yash Toxic Hollywood Actress
X

Yash Toxic Hollywood Actress  (Photo- Social Media)

Yash Toxic Actress: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म Toxic का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, ट्रेलर जब से रिलीज किया गया है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर टीजर की चर्चा हो रही है। टीजर ने बवाल मचा दिया है, क्योंकि कुछ ऐसे सीन्स देखने को मिले हैं, जिसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं, जी हां! यश एक हसीना संग इंटीमेट होते दिखे, आइए जानते हैं कि यश ने जिस हसीना संग इंटीमेट सीन दिए हैं, वे हैं कौन।

कौन है वो हसीना जिसने यश संग दिया इंटीमेट सीन

यश की टॉक्सिक का टीजर तेजी से वायरल हो रहा है, टीजर में यश के साथ इंटीमेट सीन करने वाली ग्लैमरस एक्ट्रेस पर सभी की निगाहें टिक गई है, सभी यह जानना चाह रहें हैं कि आखिर वो हसीना हैं कौन, जिन्होंने यश संग इतना बोल्ड सीन दिया है। टॉक्सिक के टीजर में दिखाया गया है कि यश उस हसीना संग कार में इंटीमेट हो रहें हैं, इस सीन की चर्चा जमकर हो रही है।


वहीं अब यदि आपको ये बताएं कि यश संग टॉक्सिक के टीजर में जो एडल्ट सीन दे रहीं हैं, उन हसीना का नाम नतालिया बर्न है। नतालिया बर्न यूक्रेनी-अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में टॉक्सिक का टीजर भी साझा किया है। बता दें कि नतालिया प्रोफेशनल बैले डांसर भी हैं, उन्होंने मॉस्को के बोल्शोई बैले स्कूल और लंदन के रॉयल बैले स्कूल से इसकी ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद लॉस एंजिल्स में ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर इंस्टीट्यूट और अमेरिकन एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से एक्टिंग सीखी। नतालिया ने हॉलीवुड की कई बड़ी एक्शन फिल्मों में काम किया है, उन्हें मार्शल आर्ट्स और स्टंट आधारित किरदारों के लिए जाना जाता है। नतालिया ने द एक्सपेंडेबल्स 3, मैकेनिक: रिसरेक्शन, ब्लैक एडम और द एनफोर्सर जैसी फिल्मों में हिस्सा रह चुकीं हैं। वहीं टॉक्सिक में एक छोटी सी झलक देख दर्शक उनकी दीवाने बन चुके हैं।

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

नतालिया बर्न की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, उन्हें 196K लोग फॉलो करते हैं, वहीं इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनकी एक से एक खूबसूरत और हॉट तस्वीरें देखने को मिल रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story