Toxic First Review: यह बेवकूफी भरे एक्शन स्टंट्स वाली पूरी तरह से B-ग्रेड फिल्म है

Yash Toxic Movie Review: यश और नयनतारा की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज से पहले आया फिल्म का रिव्यू, जाने कैसी है फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 21 Aug 2026 1:32 PM IST
Yash Toxic Movie First Review
X

Yash Toxic Movie First Review (Image Credit- Social Media)

Toxic First Review: यश की फिल्म टॉक्सिक जोकि काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। फिल्म पहले धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने से मेकर्स ने दूरी बनाई। जिसकी वजह से फिल्म सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026 को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। टॉक्सिक फिल्म रिलीज से पहले ही काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है, टॉक्सिक फिल्म में दिखाए गए सीन्स, फिल्म के ट्रेलर और गानों में कई बोल्ड सीन्स दिखाए गए हैं। जिसकी वजह से फिल्म काफी विवाद में भी रही है। तो वहीं हिंदी की तुलना में टॉक्सिक का इंग्लिश में ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब जाकर यश की फिल्म टॉक्सिक का पहला रिव्यू सामने आया है। चलिए जानते हैं कैसी है यश की फिल्म टॉक्सिक

यश की फिल्म टॉक्सिक का पहला रिव्यू आया सामने (Yash Toxic Movie First Review In Hindi)-

प्राइम मीडिया स्टूडियोज ने गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म "टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स" के उत्तरी अमेरिकी वितरण अधिकार हासिल कर लिए हैं। फिल्म का अंग्रेजी ट्रेलर जारी किया गया है, जो जनता के लिए उपलब्ध पहला व्यापक फुटेज है। यह फिल्म 26 अगस्त को एक साथ वैश्विक स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह कहानी सत्ता, विश्वासघात और व्यक्तिगत परिणामों जैसे विषयों पर केंद्रित है, जिसकी पृष्ठभूमि पुर्तगाली औपनिवेशिक शासन के अंतिम वर्षों के दौरान काल्पनिक गोवा में घटित होती है। फिल्म के मुख्य अभिनेता यश, राया और टिकट की दोहरी भूमिका में नज़र आते हैं। उनके किरदार हिंसा और रणनीतिक चालों का इस्तेमाल करते हुए शहर के जटिल अंडरवर्ल्ड में अपना रास्ता बनाते हैं।

यश के साथ-साथ, फिल्म में कई जाने-माने कलाकार हैं जिनमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक ऐसे पात्रों का चित्रण कर रहे हैं जो परस्पर विरोधी प्रेरणाओं और अस्थिर निष्ठाओं से प्रभावित हैं।

यश की टॉक्सिक फिल्म का फर्स्ट रिव्यू उमैर संधू ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दिया है। उमैर संधू ने लिखा- सेंसर बोर्ड की ओर से #Toxic का पहला रिव्यू: Toxic, #Yash के करियर की 'साहो' (Saaho) जैसी फिल्म है। यश और तारा सुतारिया की जोड़ी देखने में तो अच्छी लगती है, लेकिन यश के डायलॉग बोलने का अंदाज़ और उनकी परफॉर्मेंस बहुत खराब है। कुल मिलाकर, यह फिल्म बेवकूफी भरे एक्शन स्टंट्स वाली पूरी तरह से B-ग्रेड सेमी-पॉर्न फिल्म है।

https://x.com/UmairSandu/status/2090592577439539550

दर्शकों को टॉक्सिक कितनी पसंद आएगी, ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। वैसे एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। अब देखने लायक होगा कि दर्शकों को फिल्म कितनी पसंद आती है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story