TRENDING TAGS :
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सामने आएगा मुक्ति का सच, अभिरा से फिर मुंह मोड़ेगा अरमान
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में बहुत ही जल्द मुक्ति का सच अरमान के सामने आएगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि मायरा अपने डैड अरमान से कहती है कि वो अभिरा को भूलकर महर से शादी कर ले, मायरा की ये बात सुन अरमान को बड़ा झटका लगता है, जिसकी वजह से पूरे घर में टेंशन का माहौल है, हालांकि वहीं विद्या और महर बेहद खुश हैं, क्योंकि महर वैसे भी अरमान से शादी करना चाहती थी और विद्या भी महर को अपने अरमान की बहू बनाना चाहती है, इन सब ड्रामे के बाद अब एक और ड्रामा कहानी में देखने को मिलने वाला है, जो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आएगा।
अरमान के सामने आएगा मुक्ति का सच
मायरा और मुक्ति अच्छे दोस्त बन गए हैं, हालांकि मायरा को अब तक नहीं पता है कि कि मुक्ति ही वाणी है, जिससे वो बचपन में नफरत किया करती थी, अरमान भी हॉस्टल में मुक्ति से मिल चुका है, लेकिन उसे भी नहीं पता कि मुक्ति ही वाणी है, ऐसे में अब बहुत ही जल्द अरमान के सामने मुक्ति का सच आएगा, जिस वजह से अरमान अभिरा पर भड़क भी जाएगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें अरमान अभिरा से मुक्ति को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है। दरअसल अरमान के हाथ अभिरा और मुक्ति की फोटो लगने वाली है, जिससे उसे पता चलेगा कि मुक्ति ही वाणी है। प्रोमो की बात करें तो उसमें आप देख सकते हैं कि अभिरा अरमान से महर के सच के बारे में बात करती रहती है, वो कहती है कि जल्द ही महर का सच उसके सामने लाएगी, तभी अरमान मुक्ति की फोटो दिखाकर पूछता है कि उस सच का क्या जो तुमने हमसे छिपाया है, मुक्ति ही वाणी है न, या देख अभिरा शॉक्ड हो जाती है, वहीं अरमान उसे फिर दो बातें सुनाकर वहां से चला जाता है। अब देखना होगा कि अभिरा अरमान को अपना सच बता पाएगी या नहीं, या फिर अरमान इस वजह से महर संग शादी करने को तैयार ही जाएगा। फिलहाल अपकमिंग एपिसोड में काफी ज्यादा ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाला है।


