Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद भी नहीं चला शो का जादू, क्या जल्द हो जाएगा बंद?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल लीप के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया।

Shivani Tiwari
Published on: 13 Feb 2026 4:16 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाल ही में 8 सालों का लीप आया है, लीप के बाद कहानी पूरी तरह से नए ट्रैक पर पहुंच गई है, जहां अरमान और अभिरा एक दूसरे से दूर हो गए हैं, अरमान अपनी बेटी मायरा और पूरे परिवार के साथ रहता है, जबकि अभिरा की जिंदगी मुश्किलों से भर गई है, वो वाणी के साथ रहती है, वाणी का नाम अभिरा ने मुक्ति रख दिया है, ताकी कोई उसे पहचान न पाए, मेकर्स ने भले ही नया ट्रैक शुरू किया है, लेकिन दर्शकों को ये ट्रैक भी पसंद नहीं आया, क्योंकि TRP में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ है।

क्या बंद हो जाएगा ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, वैसे तो यह सीरियल TRP की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से TRP लगातार गिरती जा रही है, जहां ये टॉप 5 सीरियल्स की लिस्ट में रहता था, वहीं अब ये सीरियल टॉप 10 में पहुंच गया है, कभी 9वें तो कभी 10वें नंबर पर यह शो बना हुआ है।


ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में 8 सालों का लीप आए बहुत दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी TRP नहीं बढ़ रहा है, ये सीरियल अभी भी TRP लिस्ट में 9वें नंबर पर है, जिससे साफ है कि दर्शकों को लीप के बाद भी सीरियल पसंद नहीं आ रहा है। जी हां! मेकर्स पूरी कोशिश कर रहें हैं, लेकिन फिर भी दर्शकों द्वारा नए ट्रैक को प्यार नहीं मिल रहा है, तभी तो लीप के बाद भी TRP में कुछ भी बदलाव नहीं हुआ। यदि ऐसा ही चलता रहा तो इस सीरियल पर जल्द ही ताला लग सकता है, चैनल की ओर से खराब TRP के चलते प्रोड्यूसर राजन शाही को चेतावनी मिल सकती है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है अपकमिंग

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अभिरा के पास अरमान की कार पहुंचती है, वो उसे सही करती है, लेकिन शादी की वजह से अरमान के कार की डिलीवरी लेट हो जाती है, जिस वजह से वो अभिरा पर फोन पर खूब भड़कता है। अब अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि जल्द ही अरमान और अभिरा का आमना सामना होगा।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story