TRENDING TAGS :
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में फिर आएगा लीप, कबीर दमानी हुए रिप्लेस, इस एक्टर ने ली जगह
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के सेट से एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जो दर्शकों को निराश कर सकती है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: स्टार प्लस का चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है, जी हां! शो में हाल ही में लीप आया, जिसके बाद नए जेनरेशन की लव स्टोरी शुरू हुई। लीप के बाद सीरियल में दमानी परिवार की भी एंट्री हुई और इसी के साथ ही कबीर दमानी और मायरा की लव स्टोरी की शुरुआत हुई, लेकिन अब फिर शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक मेकर्स फिर दो सालों का लीप लेकर आने वाले हैं और लीप के बाद कबीर दमानी के किरदार को भी रिप्लेस कर दिया गया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दो सालों का लीप
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक सीरियल में फिर दो सालों का लीप आएगा, और लीप के बाद कबीर दमानी का रोल अदा कर रहे एक्टर आदित्य गुप्ता को रिप्लेस कर दिया जाएगा। आदित्य गुप्ता की जगह कौन से एक्टर लेने वाले हैं, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य गुप्ता की जगह जो एक्टर लेना वाला है, उसका नाम जेम्स घाडगे (James Ghadge) है, जो इमली, 'फना: इश्क में मरजावां', और 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। जेम्स घाडगे अब ये रिश्ता क्या कहलाता है के कबीर दमानी बनेंगे, उन्होंने ही अभिनेता आदित्य गुप्ता को रिप्लेस किया है।
जेम्स घाडगे का कबीर दमानी के किरदार में पहला लुक भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जेम्स घाडगे मायरा और अपनी दमानी फैमिली के साथ पोज देते नजर आ रहें हैं। हालांकि इस रिप्लेसमेंट से फैंस निराश हैं, क्योंकि आदित्य गुप्ता कबीर के किरदार में दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुके थे और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा था, अब देखना होगा कि जेम्स घाडगे को नए कबीर के रोल में दर्शक एक्सेप्ट करेंगे या नहीं।


