Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीढ़ियों से गिरेगी रूही, खो देगी अपना बच्चा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: नीरज वाला चैप्टर समाप्त होते ही अब ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में एक और धमाकेदार ट्विस्ट आने के लिए तैयार है, आइए फिर बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Nov 2024 8:49 AM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के चर्चित शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहें हैं। कहानी में मेकर्स जिस तरह के नए मोड़ ला रहें हैं, वह दर्शकों को पसंद भी आ रह है। अभी हाल ही में चारू और नीरज की शादी वाला ड्रामा हुआ, जिसकी वजह से पोद्दार हाउस में जमकर धमाका हुआ। नीरज वाला चैप्टर समाप्त होते ही अब ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में एक और धमाकेदार ट्विस्ट आने के लिए तैयार है, आइए फिर बताते हैं।

रूही के साथ होगा हादसा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode)

नीरज वाला चैप्टर खत्म होते ही घरवालों को पता चल गया है कि अभीरा मां बनने वाली है। वहीं अब कहानी में दिखाया जाएगा कि चारु के साथ जो कुछ भी हुआ, वह उसे भूल नहीं पा रही है, जिसके बाद उसके भाई बहन उसके सपोर्ट में खड़े हैं और कहते हैं कि वह बहुत स्ट्रांग है और उसे ये सब चीजें भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। इसी बीच जब से घरवालों को पता चला है कि अभीरा प्रेग्नेंट हैं तो सभी उसका ध्यान देने में जुट चुके हैं, जिसकी वजह से रूही को जलन भी हो रही है।


वहीं इसी बीच शो में ट्विस्ट आयेगा कि रूही सीढ़ियों से उतरती रहती है, तभी अचानक से उसका पैर स्लिप होता है और वह नीचे गिर जाती है। इस समय वह मदद के लिए सभी को आवाज देती है, लेकिन सभी अभीरा की खातिरदारी में इतने मगन रहते हैं कि उन्हें रूही की आवाज ही नहीं सुनाई देती। रूही जैसे ही सीढ़ियों से नीचे गिरती है, वहां अभीरा आती है और उसे ताने देती है। अभीरा के ताने सुन रूही को बड़ा गुस्सा आता है, तभी रूही को पता चलता है कि वो ये सब अपने सपने में देख रही है। यानी कि सच में रूही के साथ कोई हादसा नहीं होता। इस सपने के बाद अब रूही को अभीरा से और जलन होगी, देखना काफी दिलचस्प होगा कि अब रूही क्या कदम उठाएगी।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story