'562 गर्लफ्रेंड्स छोड़ दूं...', हनी सिंह को थी किस एक्ट्रेस की चाह? वायरल वीडियो ने खोले राज

Honey Singh on Chitrangda Singh: यो यो हनी सिंह ने 2013 के एक इंटरव्यू में चित्रांगदा सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि चित्रांगदा के लिए अपनी 562 गर्लफ्रेंड्स को एक दिन में छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, उनके बेटे को गोद लेने की बात भी कही थी।

Aditya Kumar Verma
Published on: 24 Nov 2026 12:28 PM IST (Updated on: 24 Nov 2026 12:29 PM IST)
Yo Yo Honey Singh on Chitrangda Singh
X

Yo Yo Honey Singh

Honey Singh on Chitrangda Singh: यो यो हनी सिंह अपने गानों और रैप के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनके गाने बजते ही पार्टी का माहौल बन जाता है और लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते। लेकिन हनी सिंह जितने बेबाक अपने म्यूजिक को लेकर हैं, उतनी ही खुलकर वह अपनी पसंद और रिश्तों पर भी बात करते हैं।

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) को लेकर उनका ऐसा ही एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है। इस इंटरव्यू में हनी सिंह ने कुछ ऐसा कहा था, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। उन्होंने दावा किया था कि अगर उन्हें चित्रांगदा सिंह मिल जाएं तो वह अपनी 562 गर्लफ्रेंड्स (Girlfriends) को एक दिन में छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने चित्रांगदा के बेटे को गोद लेने और उनकी देखभाल करने की बात भी कही थी।

562 गर्लफ्रेंड्स छोड़ने को तैयार थे हनी सिंह

दरअसल, साल 2013 में हनी सिंह ने फिल्मफेयर (Filmfare) को एक इंटरव्यू दिया था। इस बातचीत में उन्होंने चित्रांगदा सिंह को लेकर अपनी पसंद का खुलकर इजहार किया था। हनी सिंह ने कहा था कि उनकी 562 गर्लफ्रेंड्स हैं, लेकिन अगर उन्हें चित्रांगदा सिंह मिल जाएं तो वह उन सभी को एक ही दिन में छोड़ सकते हैं।

उन्होंने चित्रांगदा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा था कि वह इस धरती से नहीं हैं, बल्कि पैंडोरा से आई हैं। वह किसी दूसरे ग्रह की हैं और बेहद खूबसूरत हैं। हनी सिंह ने यह भी बताया था कि उन्होंने चित्रांगदा के लिए एक रैप भी लिखा है।

बेटे को गोद लेने की भी कही थी बात

हनी सिंह का यह बयान सिर्फ चित्रांगदा की खूबसूरती की तारीफ तक सीमित नहीं था। उन्होंने उनके बेटे जोरावर को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर की थीं।

इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। अगर चित्रांगदा उनकी हो जाती हैं तो वह उनके बेटे की भी बहुत अच्छी देखभाल करेंगे। उन्होंने यहां तक कहा था कि वह चित्रांगदा के बेटे को गोद भी ले सकते हैं।

हनी सिंह ने मजाकिया और बेबाक अंदाज में यह भी कहा था कि चित्रांगदा के पति और गोल्फर ज्योति रंधावा को भी वह समझा लेंगे। उन्होंने चित्रांगदा को देवी बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की थी।

फिल्मी गानों को लेकर भी कही थी बड़ी बात

इस इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपने म्यूजिक करियर (Music Career) और फिल्मों में काम करने के तरीके पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि किसी फिल्म के लिए संगीत तैयार करना आसान नहीं होता। इसके लिए फिल्म का मूड, किरदार और कहानी समझना जरूरी होता है।

हनी सिंह ने साफ कहा था कि वह किसी दूसरे की मर्जी के हिसाब से म्यूजिक नहीं बना सकते। यही वजह है कि वह किसी फिल्म के लिए दो या तीन गाने ही बनाना पसंद करेंगे।

एक्टिंग करने से भी कर दिया था इनकार

हनी सिंह ने इंटरव्यू में एक्टिंग (Acting) को लेकर भी अपना रुख साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह कभी एक्टिंग नहीं करेंगे। उनके मुताबिक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही कई बड़े कलाकार मौजूद हैं।

उन्होंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों का नाम लेते हुए कहा था कि भारत में अभिनय के क्षेत्र में बड़े कलाकारों की कमी नहीं है।

इसके बाद उन्होंने एक बड़ी बात कही थी। हनी सिंह ने कहा था कि भारत के पास अपना माइकल जैक्सन (Michael Jackson) नहीं है और वह भारत को उसका अपना माइकल जैक्सन देंगे।

कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद भी नहीं मानी हार

हनी सिंह ने अपने करियर और निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। पिछले 13 सालों में उन्हें जिंदगी के कई कठिन दौर से गुजरना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

आज उनके पुराने इंटरव्यू का यह किस्सा एक बार फिर चर्चा में है। खासकर चित्रांगदा सिंह को लेकर दिए गए उनके बयान और 562 गर्लफ्रेंड्स छोड़ने वाली बात लोगों का ध्यान खींच रही है। 2013 में कही गई ये बातें अब उनके पुराने इंटरव्यू के वायरल होने के बाद फिर सुर्खियों में हैं।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story