Badshah Vs Honey Singh: हनी सिंह का बादशाह पर तंज, बोले- मेरी नालायक औलाद...

Badshah Vs Honey Singh: हनी सिंह और रैपर बादशाह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं और इसकी वजह समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट है, आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Aug 2026 3:12 PM IST
Badshah Vs Honey Singh
X

Badshah Vs Honey Singh (Photo- Social Media)

Badshah Vs Honey Singh: सिंगर और रैपर हनी सिंह और बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, दोनों अक्सर ही एक-दूसरे पर बयानबाजी करते रहते हैं और अब हनी सिंह ने बादशाह को नालायक कह दिया। जी हां! दरअसल ये पूरा मामला समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2" के नए एपिसोड से शुरू हुआ, जिसमें बादशाह, सौरव जोशी, हर्ष लिंबाचिया और कॉमेडियन रजत सूद गेस्ट बनकर आए थे। बादशाह शो में आए तो समय रैना ने उन्हें रोस्ट किया, जिसके बाद हनी सिंह ने सरेआम बादशाह को अपनी नालायक और गंदी औलाद कहा।

हनी सिंह ने कसा बादशाह पर तंज

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के नए एपिसोड में समय रैना ने बादशाह से उनके नाम को लेकर सवाल किया, समय रैना ने बादशाह से पूछा कि आपको बादशाह नाम किसने दिया था? इसके जवाब में बादशाह ने कहा - मैंने..., तभी समय रैना कहते हैं- पक्का? मैंने तो कुछ और सुना था।

समय रैना और बादशाह की ये क्लिप इंटरनेट पर छा गई है और इसी के साथ ही बादशाह की एक बेहद पुरानी वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने नाम के पीछे की कहानी बता रहें हैं, उस वीडियो में बादशाह खुद हनी सिंह को अपने नाम का क्रेडिट देते दिख रहें हैं और अब समय रैना के शो पर बादशाह ने अपने नाम के लिए खुद को क्रेडिट किया, जिस वजह से यूजर्स उनके खूब मजे ले रहें हैं, और असली बवाल तो तब शुरू हुआ, जब इस वीडियो पर हनी सिंह का रिएक्शन आया है, हनी सिंह के रिएक्शन ने जिसने इस मामले को और अधिक इंट्रेस्टिंग बना दिया।


हनी सिंह ने बादशाह के इस वायरल वीडियो पर बेहद मजेदार कमेंट किया, जो चर्चा में आ गया है, हनी सिंह ने लिखा, "मेरी नालायक औलाद।" इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया। सिर्फ यही नहीं! हनी सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा - मेरी गंदी औलाद। हनी सिंह के इस कमेंट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, यूजर्स खूब मजे ले रहें हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story