निरीक्षण के दौरान बच्चों ने मांगी अकेले में बात करने की इजाजत, फिर सामने आई चौंकाने वाली शिकायत

Haryana News: पंचकूला के अनाथालय में निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसा सामने आया, जिसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। पांच नाबालिगों की शिकायत के बाद अधीक्षक हिरासत में है।

Kumud Gupta
Published on: 16 Nov 2026 10:17 PM IST
निरीक्षण के दौरान बच्चों ने मांगी अकेले में बात करने की इजाजत, फिर सामने आई चौंकाने वाली शिकायत
X

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला स्थित एक अनाथालय में जिन बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्हीं बच्चों ने संस्थान के अधीक्षक पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को निरीक्षण के लिए पहुंची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की टीम के सामने जब बच्चों ने अकेले में अपनी बात रखी तो मामला सामने आया। पांच नाबालिगों की शिकायत के बाद पुलिस ने अधीक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, सोमवार को DLSA की टीम अनाथालय का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) बच्चों से उनके रहन-सहन, देखभाल और संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ले रहे थे। तभी तीन-चार बच्चों ने उनसे अकेले में बात करने की इच्छा जताई। बच्चों ने संकेत दिया कि संस्थान में उनके साथ कुछ गलत हो रहा है और वे इस बारे में सबके सामने बात करने में सहज नहीं हैं।

पांच बच्चों ने अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति (CWC) की चेयरपर्सन को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद CJM और चेयरपर्सन की मौजूदगी में पांच नाबालिग बच्चों ने अनाथालय के अधीक्षक पर यौन शोषण के आरोप लगाए। बच्चों की शिकायत सुनने के बाद CJM ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने अधीक्षक को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अनाथालय पहुंची और अधीक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस बच्चों के बयानों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही बच्चों को किसी भी तरह के दबाव, धमकी और मानसिक प्रताड़ना से बचाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Kumud Gupta
ABOUT THE AUTHOR

Kumud Gupta

Mail ID - gkumud27@gmail.com Content Writergkumud27@gmail.com

I am currently pursuing a Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) and am a 5th Semester student at KITM Group of Institutions, Khatima, Uttarakhand. I have a strong interest in content writing, particularly on crime, politics, social issues, and history.

Next Story