×

CBSE 10th Result 2022: 'AWASAR' की छाया में निखर रहे छात्र, 10वीं में 15 बच्चों के 90% से अधिक मार्क्स

संस्था के चेयरमैन आर के सिन्हा ने छात्रों को बधाई दी। छात्रों ने भी वादा किया कि वर्ष 2024 में आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता पाकर वो "AWASAR" शैक्षणिक संस्थान का नाम रौशन करेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 22 July 2022 2:49 PM GMT
cbse 10th result 2022 awasar educational institute 15 students got 90 percent marks
X

AWASAR शिक्षण संस्थान के 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र 

CBSE 10th Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट घोषित किया। 'अवसर' शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर आईआईटी प्रवेश परीक्षा (IIT Entrance Exam) में सफलता का सपना देखने वाले गरीब परिवार के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देखकर काफी खुश हुए। पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा (R.K.Sinha) की संस्था 'AWASAR' शैक्षणिक संस्थान में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे अधिकांश स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

सभी स्टूडेंट्स को संस्था के चेयरमैन आर के सिन्हा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आर्थिक रूप से गरीब छात्रों ने भी वादा किया कि वर्ष 2024 में आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता पाकर वो "AWASAR" शैक्षणिक संस्थान का नाम रौशन करेंगे। साथ ही, अपने माता-पिता के सपनों को भी पूरा करेंगे।

CBSE 10th Result 2022 'अवसर' शैक्षणिक संस्थान के सफल छात्रों की सूची :

1. Abhi Singh - 97%

2. RUCHIK KUMARI - 95.1%

3. VISHAKHA - 95%

4. ADITYA RANJAN - 94.8%

5. KUNAL SHARMA - 94.6%

6. ARYAN KUMAR - 94.2%

7. KRISHU PIYUSH - 94%

8. KAUSHIK KUMAR - 93.6%

9. SUBHAM KRISHAN - 93.5%

10. ATUL KUMAR - 93.4%

11. SHIVAM KUMAR - 93.2%

12. SHIVANSH KUMAR SINHA - 92.4%

13. ADITYA PRAKASH - 92%

14. ASHISH RANJAN - 91.2%

15. ANSHU KUMAR RAI - 90.1%

IIT को लेकर सतर्क रहें

संस्था के डायरेक्टर मैथमेटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव (RK Srivastava) ने स्टूडेंट को संबोधित करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही, उन्हें आगाह भी किया। उन्होंने कहा, कि 'दसवीं के रिजल्ट में बेहतर अंक लाना काबिले तारीफ है। मगर, मैंने कई स्टूडेंट्स देखे हैं जिनके दसवीं बोर्ड में तो अच्छे अंक आते हैं लेकिन आईआईटी प्रवेश परीक्षा में कई बार उनसे कम मार्क्स वाले सफल हो जाते हैं।'

..तो न हों रिलैक्स

आरके श्रीवास्तव आगे कहते हैं, हमारे 'AWASAR' से पिछले वर्ष आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफल 07 स्टूडेंट्स में अधिक का 10वीं बोर्ड में बहुत बेहतर अंक नहीं थे। लेकिन, वे सातों स्टूडेंट्स आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता पाकर आज अपने सपनों को पंख लगा रहे हैं। इसलिए जिन स्टूडेंट्स का कम अंक भी आया है, वह निराश ना हों। निरंतर मेहनत जारी रखें। एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। जिन स्टूडेंट्स के अधिक अंक आए हैं उन्हें भी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। यदि वह इसी सफलता को अंतिम मान लेंगे तो भविष्य में हो सकता है कि उनसे कम अंक लाने वाला दोस्त वास्तविक जीवन में सफल हो जाए।' इसलिए सभी को अपने निरंतर मेहनत में कोई कमी नहीं लाना है। वर्ष 2024 में आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता लाकर "AWASAR" शैक्षणिक संस्थान का मान सम्मान बढ़ाना है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story