×

JEE Main Result 2022: एनटीए ने जारी किया जेईई मेन 2022 का परिणाम, यहाँ देखें सबसे पहले रिजल्ट

JEE Main Result 2022: जो उम्मीदवार जेईई मेन 2022 में शामिल हुए थे, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 8 Aug 2022 7:10 AM GMT
jee main result 2022 jee main result session 2 paper 1 result
X

JEE Main Result 2022(Social Media)

JEE Main Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 8 अगस्त 2022 को जेईई मेन 2022 सत्र 2 के पेपर 1 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जेईई मेन 2022 में शामिल हुए थे, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते है।

JEE Main Result 2022: ऐसे देखें परिणाम

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब'Download Score Card for JEE Main 2022 Session 2 Paper 1' लिंक पर क्लिक करें

3. अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

5. स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और उसी का प्रिंटआउट लें।

JEE Main Result 2022: एनटीए ने परिणाम जारी करने के नियमों में किया बदलाव

इस साल करीब 6 लाख से अधिक छात्र जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा में शामिल हुए थे। आपको बता दें कि एनटीए ने अभी तक जेईई मेन टॉपर्स 2022 की सूची जारी नहीं की है। जेईई मेन 2022 टॉपर्स की सूची एनटीए द्वारा वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। इस बार एनटीए ने परिणाम जारी करने के नियमों में बदलाव किया है, इसलिए इस बार कोई दो टॉपर नहीं होंगे।

JEE Main Result 2022: परिणाम निरस्त करने की प्रक्रिया

ऐसे उम्मीदवार जो जेईई (मेन) 2022 के परीक्षा में अनुचित तरीके का उपयोग किए हैं, उनके परिणाम रद्द कर दिए गए हैं। इसी तरह उन उम्मीदवारों के परिणाम निरस्त कर दिए गए हैं, जो उन्हें आवंटित केंद्र के अलावा किसी अन्य केंद्र से परीक्षा में शामिल हुए हैं। ऐसे उम्मीदवारों की याचिका पर विचार नहीं किया जाएगा।


Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story