Jharkhand News: झारखंड को अटल जी के सपनों का राज्य बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

Jharkhand News : रायबरेली में एसपी रवि कुमार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 422 पुलिसकर्मियों के तबादले से कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती।

Newstrack Network
Published on: 7 Jun 2026 8:45 AM IST
Jharkhand News: झारखंड को अटल जी के सपनों का राज्य बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन
X

 Jharkhand News  

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को रांची में कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की सरकार ने बनाया था और भाजपा ही इसे अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों के राज्य के तौर पर संवारेगी।रांची के डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित 'प्रबुद्ध नागरिक संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को जमीन पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान भारत योजना के जरिए करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह सभी वर्गों के सहयोग से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनधन योजना और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। किसानों की आय बढ़ाने, ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को रोजगार देने के बजाय रोजगार सृजक बनाने की दिशा में केंद्र की सरकार काम कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप और 125 से ज्यादा यूनिकॉर्न भारत की बढ़ती उद्यमशीलता का प्रमाण हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन करोड़ 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य हासिल किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल इंडिया की शुरुआत में विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष ने भाजपा का मजाक बनाया, जनता ने पार्टी को और अधिक समर्थन दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रक्षा निर्यात में वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर अधिक मजबूत स्थिति में है। नितिन नवीन ने कहा कि राम मंदिर, काशी कॉरिडोर, नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी और एकलव्य विद्यालयों के माध्यम से सरकार ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

उन्होंने युवाओं से सकारात्मक राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास और जनकल्याण की दिशा में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं तथा विकसित भारत-2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीएससी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ, भाजपा से अब तो, हर आस गई टूट।"

इससे पहले, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया, "'महंगाई मैन मोदी' का चाबुक फिर चला है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा कर दिया गया। मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, अमीर दोस्त की तिजोरी भरो।"…

जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब

उज्जैन, 7 जून (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ अधिकमास कृष्ण पक्ष की सप्तमी के अवसर पर रविवार तड़के आयोजित भस्म आरती में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही हजारों भक्त बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

रविवार सुबह परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल को ब्रह्म मुहूर्त में जगाया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारियों और पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनका विशेष श्रृंगार किया। बाबा महाकाल का आकर्षक शृंगार भांग से तैयार त्रिपुंड, मस्तक पर चन्द्रमा और दिव्य त्रिनेत्र के साथ किया गया। इस अलौकिक स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध…

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story