Jharkhand News: तकनीक, कौशल और खनन.. ऑस्ट्रेलिया के साथ झारखंड ने तलाशे सहयोग के नए रास्ते

Jharkhand Australia Partnership: CM हेमंत सोरेन ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत बर्नार्ड लिंच से मुलाकात की। बैठक में कौशल विकास, तकनीक, खनिज, खेल, पर्यटन और आदिवासी संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई।

Newstrack Network
Published on: 17 Sept 2026 11:02 AM IST
Hemant Soren, Bernard Lynch, Jharkhand Australia Partnership
X
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बर्नार्ड लिंच की मुलाकात    social media image 

Jharkhand Australia Partnership: झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने को लेकर बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित महावाणिज्यदूत बर्नार्ड लिंच के बीच अहम बैठक हुई। मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने और विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने पर सकारात्मक और गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को स्मृति चिह्न भेंट किए। मुख्यमंत्री ने बर्नार्ड लिंच को झारखंड की पारंपरिक कलाकृति वाला फ्रेम और एक क्रिकेट बॉल उपहार स्वरूप सौंपी।

कौशल विकास, तकनीक और खनिज क्षेत्र में सहयोग पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि चर्चा में कौशल एवं तकनीकी शिक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, खनिज संसाधन, खेल तथा पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल किया गया। झारखंड के समृद्ध खनिज संसाधनों को देखते हुए खनन क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और संस्थानों के बीच साझेदारी पर सहमति जताई गई। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों की मदद से झारखंड के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसर पैदा करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान पर भी चर्चा

बैठक में झारखंड की समृद्ध आदिवासी विरासत और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनजातीय संस्कृति और ऑस्ट्रेलिया की स्वदेशी संस्कृति के बीच अनुभवों और पारंपरिक ज्ञान का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के मानव संसाधन और प्राकृतिक संसाधनों को ऑस्ट्रेलिया की आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता से जोड़कर दोनों पक्षों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसर तलाशे जाएंगे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story