गुस्से में की मां की हत्या, 3 दिन तक शव के साथ रहा बेटा

Uma Goswami Murder: झारखंड में बेटे ने कथित तौर पर बांस से वार कर अपनी 56 वर्षीय मां की हत्या कर दी। आरोपी तीन दिनों तक घर में शव के साथ रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Newstrack Network
Published on: 22 Sept 2026 4:21 PM IST
Jharkhand News, Uma Goswami Murder, Ghatshila Crime News
X

Ai generated image

Uma Goswami Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले घाटशिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां की बांस से मारकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है वारदात के बाद तीन दिनों तक आरोपी अपनी मां के सड़े शव के साथ उसी घर में रहा और बाहर जाकर खाना खाता रहा। हत्याकांड का खुलाता तब हुआ जब सोमवार देर रात घर से तेज दुर्गंध कॉलोनी में फैलने लगी।

दुर्गंध आने पर हुआ शक

बताया जा रहा है कि काशिदा न्यू कॉलोनी के रोड नंबर-4 के लोगों को सोमवार देर रात घर से तेज दुर्गंध आने लगी। जिसके बाद लोगों ने पास में रहने वाली आरोपी गोवर्धन गोस्वामी की शादीशुदा बहन को सूचना दी। बहन के आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस आरोपी बेटे गोवर्धन गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार देर रात कॉलोनी के लोगों को घर से तेज दुर्गंध आने पर शक हुआ तो पास में रहने वाली गोवर्धन की शादीशुदा बहन को सूचना दी। ।

पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद काशिदा मुखिया और ग्रामीणों की उपस्थिति में घर के अंदर दाखिल किया, तो एक कमरे के बाहर कुंडी लगी हुई थी। फिर पुलिस कुंडी खोल कर कमरे में गई तो, अंदर गोवर्धन की मां 56 साल की उमा गोस्वामी मुंह के बल पड़ी थीं और शव से बदबू आ रही थी।

बेटे पर हत्या का आरोप

मामले में मृतका के बेटे गोवर्धन गोस्वामी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इशारे में वारदात की जानकारी दी। उसने घर में रखे एक बांस के टुकड़े की ओर इशारा करते हुए बताया कि गुस्से में उसने अपनी मां के सिर पर वार कर दिया था।

आरोप है कि घटना के बाद उसने कमरे को बंद कर दिया था और करीब तीन दिन तक घर में शव के साथ रहा। इस दौरान वह बाहर जाकर खाना खाता था।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story