×

IED Blast in Jharkhand: सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट, एक जवान जख्मी

IED Blast in Jharkhand: झारखंड के कोल्हान जंगल में आज बुधवार को सर्च आपरेशन के दौरान एक आईडी ब्लास्ट हो गया है। आईईडी ब्लास्ट से एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है।

Jugul Kishor
Published on: 25 Jan 2023 9:16 AM GMT (Updated on: 25 Jan 2023 9:53 AM GMT)
IED Blast in Jharkhand
X

IED Blast in Jharkhand (Pic: Social Media)

IED Blast in Jharkhand: झारखंड के कोल्हान जंगल में बुधवार 25 जनवरी को सर्च आपरेशन के दौरान एक आईडी ब्लास्ट हो गया है। आईईडी ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है। जवान को बेहतर इलाज के लिए तुरंत हेलीकाप्टर से रांची भेजा गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चाईबासा के जंगलों में लगातार आईईडी ब्लास्ट हो रहे हैं। नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईईडी प्लांट किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक कोल्हान जंगल के गोइलकेरा-टोंटो थाना क्षेत्र के सामीवर्ती इलाके के अंजेदबेड़ा-सिंगीजारी गांव में सर्च आपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट हुआ था। आईडी ब्लास्ट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 197 वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर घायल हो गये थे। जानकारी के मुताबिक ये घटना बुधवार सुबह 8 बजे के करीब हुई है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया है। घायल जवान का नाम अंसारी अली है।

आईडी ब्लास्ट से पिछले 15 दिनों में 11 घायल

कोल्हान में मंगलवार यानी कि 24 जनवरी को आईईडी ब्लास्ट हुआ था। ये आईडीब्लास्ट पश्चिम सिंहभूमि के गोईलकेरा के जहरसोखवा के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट हो गया था जिसमें साइकिल सवार एक लड़का घायल हो गया था। 20 जनवरी को आईईडी ब्लास्ट हो गया था, जिसमें एक जवान घायल हो गया था, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया था। इससे पहले 11 और 12 जनवरी को लगातार दो दिन टोंटो को जंगलों में आईईडी ब्लास्ट हुए थे। जिसमें पहले दिन 6 और दूसरे दिन 3 जवान घायल हो गये थे। नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट में पिछले 15 दिनों में 11 घायल हो चुके हैं।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story