TRENDING TAGS :
रात में युवती के घर पहुंचे 2 युवकों को ग्रमीणों ने पकड़ा, फिर जो हुआ..
Jharkhand News: कोडरमा में रात के वक्त युवती के घर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में रोष व्याप्त हो गया।
खंभे से बांधकर युवती समेत दो युवकों से मंगवाई माफी। social media image
Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले के एक गांव में रविवार देर रात दो युवकों के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। आरोपियों में से एक को लोगों ने घर की युवती के साथ ग्रामीणों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
मोटरसाइकिल देखकर हुआ शक
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात एक युवक अपने दोस्त के साथ गांव की एक युवती के घर पहुंचा था। सोमवार सुबह ग्रामीणों को घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल देखकर शक हुआ। इसके बाद ग्रामीण युवती के घर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों युवक पिछले दो-तीन दिनों से युवती से मिलने उसके घर आ रहे थे।
युवती समेत तीनों युवकों को गांव में घुमाया
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने दोनों युवकों को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद दोनों युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई की। ग्रामीणों के अनुसार, युवती समेत तीनों को गांव में घुमाया और फिर बिजली के खंभे से रस्सी से बांधकर माफी मंगवाई। साथ ही इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसे लेकर सख्त हिदायत दी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से गांव के माहौल पर नकारात्मक असर पड़ता है और साथ ही गांव के युवक-युवतियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
जिसके बाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों युवक रविवार देर रात मोटरसाइकिल से युवती के घर गए थे। मोटरसाइकिल देखकर ग्रामीणों के शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए युवकों में एक लोचनपुर का और दूसरा लखीबागी का है।


