JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, कोडरमा में दो आरोपी गिरफ्तार

JSSC-CGL Paper Leak Case: JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID ने कोडरमा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया।

Newstrack Network
Published on: 11 Sept 2026 12:49 PM IST
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, कोडरमा में दो आरोपी गिरफ्तार
X

JSSC-CGL परीक्षा धांधली: दो आरोपी गिरफ्तार   AI generated image

JSSC-CGL Paper Leak Case: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले मे जांच कर रही सीआईडी ने कड़ी कार्रवाई की। गुरुवार देर रात कोडरमा पहुंची CID की दो अलग-अलग टीमों ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर निवासी संदीप कुमार और डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवढाब निवासी राजेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है। CID की टीम दोनों से परीक्षा में कथित धांधली और उनके संपर्कों को लेकर पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से पूछताछ में सामने आए नाम

जानकारी के मुताबिक, JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों और बिचौलियों से पूछताछ के दौरान दोनों युवकों के नाम सामने आए थे। इसके बाद CID ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार और राजेश यादव आपस में दोस्त हैं और कथित तौर पर परीक्षा में सेटिंग कराने के नाम पर मध्यस्थ की भूमिका निभाते थे। राजेश प्रसाद यादव के YouTube चैनल चलाने की जानकारी भी सामने आई है, जबकि संदीप कुमार द्वारा ट्रस्ट संचालित किए जाने की बात कही जा रही है।

हालांकि, परीक्षा धांधली में दोनों की वास्तविक भूमिका क्या थी और उनका कथित परीक्षा सिंडिकेट से कितना संपर्क था, यह CID की पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा। जांच एजेंसी दोनों से बिचौलियों के नेटवर्क, परीक्षा में कथित सेटिंग और अन्य आरोपितों से संपर्क को लेकर जानकारी जुटा रही है।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story