इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना! कोडरमा में पलटा टैंकर, घायल चालक को छोड़ पाम ऑयल लूटते रहे लोग...

Koderma News: हैरान करने वाली बात यह रही कि भीड़ तेल लेने में इतनी व्यस्त थी कि किसी ने टैंकर के अंदर फंसे चालक की स्थिति जानने का प्रयास नहीं किया। लगभग एक घंटे तक मौके पर तेल लूटने का सिलसिला चलता रहा।

Priya Singh Bisen
Published on: 5 Sept 2026 1:34 PM IST (Updated on: 5 Sept 2026 1:35 PM IST)
Koderma News
X

Koderma News

Koderma News: झारखंड के कोडरमा से आज शनिवार को मानवीय संवेदनहीनता की बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोडरमा घाटी में काली मंडा के पास पाम ऑयल से भरा एक टैंकर सड़क पर अचानक पलट गया। हादसे में चालक टैंकर के अंदर फंस गया और घायल अवस्था में मदद का इंतजार करता रहा। लेकिन मौके पर जुटी भीड़ घायल चालक की सहायता करने के बजाय टैंकर से तेल लूटने में जुट गई।

लगभग 1 घंटे तक चलता रहा तेल लूटने का सिलसिला

जानकारी के अनुसार, टैंकर पलटते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग बर्तन लेकर वहां पहुंच गए और टैंकर से पाम ऑयल भरकर ले जाने लगे। बताया जा रहा है कि तेल लूटने वालों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।

हैरान करने वाली बात यह रही कि भीड़ तेल लेने में इतनी व्यस्त थी कि किसी ने टैंकर के अंदर फंसे चालक की स्थिति जानने का प्रयास नहीं किया। लगभग एक घंटे तक मौके पर तेल लूटने का सिलसिला चलता रहा।

घटना की मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बाद में एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टैंकर से तेल ले जा रहे लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद पुलिस ने टैंकर में फंसे चालक को बाहर निकाला।

चालक को मामूली चोटें आई थीं। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया गया। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बाद मौके की स्थिति सामान्य हुई।

पास लेने के दौरान अनियंत्रित हुआ टैंकर

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पाम ऑयल से भरा टैंकर हरदिया, रजौली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान काली मंडा के पास चालक किसी वाहन को पास देने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका नियंत्रण टैंकर से हट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटाकर सीधा कराया गया। हालांकि, इस दुर्घटना से ज्यादा चर्चा मौके पर हुई तेल लूट की घटना की हो रही है।

घायल चालक को वक़्त पर सहायता मिलने के बजाय लोगों का तेल लूटने में जुट जाना हादसे के बाद मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story