Ranchi Rail Division: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रांची में आज कई ट्रेनें रद, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह अपडेट

Ranchi Rail Division: 24 जुलाई 2026 को रांची रेल मंडल में ब्लॉक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रूप से संचालित और रूट में बदलाव किया गया है। जानें प्रभावित ट्रेनों की पूरी जानकारी।

Priya Singh Bisen
Published on: 24 July 2026 9:22 AM IST (Updated on: 24 July 2026 9:23 AM IST)
Ranchi
X

Ranchi

Ranchi Rail Division: अगर आप आज यानी 24 जुलाई को रांची (Ranchi) रेल मंडल से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) और रांची रेल मंडल (Ranchi Rail Division) में चल रहे विकास कार्यों की वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। किता-सिल्ली रेलखंड (Kita-Silli Rail Section) पर ब्लॉक और हावड़ा लिंक केबिन (Howrah Link Cabin) पर नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking) कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कई पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद रहेंगी।

कई ट्रेनों के रूट और संचालन में बदलाव

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (MEMU Express) शुक्रवार को केवल गोमो (Gomo) तक ही चलेगी। गोमो से हटिया (Hatia) और फिर वापस गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

इसी तरह खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (Express) भी केवल आद्रा (Adra) तक ही संचालित होगी। आद्रा से हटिया और हटिया से आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद रहेगी। वहीं आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर (MEMU Passenger) भी केवल मुरी (Muri) तक ही चलेगी और मुरी से रांची तथा रांची से मुरी के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।

आज ये पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद

रेलवे ने बताया है कि हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर (Passenger) का परिचालन 24 जुलाई को पूरी तरह रद रहेगा। विकास कार्यों के चलते यात्रियों को इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ सकता है।

क्रिया योगा एक्सप्रेस का बदला प्रारंभिक स्टेशन

हावड़ा लिंक केबिन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर क्रिया योगा एक्सप्रेस (Kriya Yoga Express) पर भी पड़ा है। रेलवे के अनुसार 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस (Howrah-Hatia Kriya Yoga Express) 24 और 25 जुलाई को हावड़ा (Howrah) से नहीं खुलेगी। इस दौरान इस ट्रेन का प्रारंभिक स्टेशन सांतरागाछी (Santragachi) रहेगा और वहीं से इसका संचालन किया जाएगा।

सितंबर में भी रद रहेगी एक महत्वपूर्ण ट्रेन

रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल (Kharagpur Division) के बालीचक यार्ड (Balichak Yard) में रेल उपरि पुल (ROB) की लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण हावड़ा-हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस (Howrah-Hatia Express) 19 सितंबर 2026 को पूरी तरह रद रहेगी।

सावन में यात्रियों को मिलेगी विशेष ट्रेन की सुविधा

श्रावणी मेला (Shravani Mela) के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों और कांवड़ियों की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर साप्ताहिक श्रावणी फेस्टिवल स्पेशल (Netaji Subhash Chandra Bose Itwari-Madhupur Weekly Shravani Festival Special) ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह विशेष ट्रेन रांची होकर संचालित होगी। इतवारी (Itwari) से मधुपुर (Madhupur) के लिए यह ट्रेन 1 अगस्त से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार चलेगी, जबकि मधुपुर से इतवारी के लिए 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार इसका संचालन होगा।

यह विशेष ट्रेन राउरकेला (Rourkela), बानो (Bano), पोकला (Pokla), हटिया, रांची, मुरी, कोटशिला (Kotshila), बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City), धनबाद (Dhanbad) और चित्तरंजन (Chittaranjan) सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story