×

Agniveer Relaxation: पूर्व अग्निवीरों को अब SSB, ITBP में भी मिलेगी फिजिकल टेस्ट में छूट, नोटिफिकेशन जारी

Agniveer Relaxation : भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत साल 2022 से अग्नि वीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके बाद, इस बार भारतीय सेना ने अग्निवीर चयन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 5 April 2023 6:41 PM GMT (Updated on: 5 April 2023 6:49 PM GMT)
Agniveer Relaxation: पूर्व अग्निवीरों को अब SSB, ITBP में भी मिलेगी फिजिकल टेस्ट में छूट, नोटिफिकेशन जारी
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Agniveer Relaxation : पूर्व अग्निवीरों को सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के लिए पूर्व अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों में शामिल करने के नियमों में संशोधन के लिए अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने बुधवार (05 अप्रैल) को पार्लियामेंट में बताया कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF और असम राइफल्स (Assam Rifles) के मामले में तैयारी के चरण में है।

गौरतलब है कि, भारतीय सेना में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत पिछले साल से अग्नि वीरों की भर्ती शुरू हुई है। इस बार, भारतीय सेना ने अग्निवीर चयन प्रक्रिया (Agniveer Selection Process) में भी बदलाव किया है। तीनों सेनाओं में सैनिकों की अल्पकालीन भर्ती के लिए अग्निपथ योजना के तहत साल 2022 में भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण शुरू हुआ था। जून 2022 में 4 साल के लिए सैनिकों की भर्ती के लिए 25 प्रतिशत नियमित सेवा में बनाए रखने के प्रावधान के साथ घोषित किया था।

SSB, ITBP में भी PET में छूट
पूर्व अग्निवीरों को सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बाद अब SSB, ITBP में भी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET में छूट दी जाएगी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बुधवार (05 अप्रैल) को राज्यसभा में बताया कि फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट एवं SSB, BSF, ITBP तथा CISF में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के भर्ती नियमों में पूर्व अग्निवीरों के लिए उपरोक्त प्रावधानों को शामिल कर आवश्यक संशोधन को नोटिफाई किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और असम राइफल्स (Assam Rifles) के मामले में इसी तरह का संशोधन अधिसूचना के अंतिम चरण में है।

मंत्रालय ने 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों (Ex Agniveer) के लिए CISF में खाली पदों पर 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी। मंत्रालय ने अधिकतम आयु सीमा में छूट को लेकर भी एक अधिसूचना जारी की थी। लेकिन, अधिकतम आयु सीमा में छूट इस बात पर निर्भर करता है कि वे अग्निवीरों के पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के। गृह मंत्रालय ने ये भी बताया कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल तक और अन्य बैच के उम्मीदवारों के लिए 3 साल तक की छूट दी जाएगी। नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया था कि, पूर्व-अग्निवरों (Ex- Agniveer) को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में भी छूट दी जाएगी।

CRPF और असम राइफल्स पर ये कहा

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 05 अप्रैल को संसद में जानकारी दी कि, सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा असम राइफल्स में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और राइफलमैन के रूप में उनकी भर्ती के लिए पूर्व अग्नि वीरों की एक नई श्रेणी के बनाने को मंजूरी दे दी है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story