TRENDING TAGS :
Bihar में सरकारी नौकरी की बहार! असिस्टेंट प्रोफेसर को पदों पर निकली शानदार वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: बिहार के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 539 पदों पर भर्ती होनी है। जानें आवेदन करने की योग्यता सहित इस वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी।
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: बिहार में उच्च शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने के अवसर का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने Assistant Professor Recruitment 2025 के तहत भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। असिस्टेंट प्राफेसरों की ये भर्तियां साइंस टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल विभाग के अधीन संचालित कॉलेजों में विभिन्न विषयों पर होनी हैं। लंबे समय से सरकारी कॉलेजों में फैकल्टी नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा मौका है।भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 12 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार BPSC official website के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुल रिक्तियां और पदों का विवरण
BPSC ने इस भर्ती में विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए कुल 539 Assistant Professor Vacancy 2025 जारी की हैं। यह भर्ती BPSC Advertisement No. 44 से 57/2025 के तहत होगी। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य तकनीकी विषय शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria for BPSC Assistant Professor)
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.E./B.Tech/B.S. और M.E./M.Tech/M.S. डिग्री होना अनिवार्य है।
दोनों डिग्रियों में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड आवश्यक है।
PhD धारक उम्मीदवारों को अतिरिक्त अंक और प्राथमिकता दी जाएगी।
NET/SET/SLET जैसी पात्रता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भी लाभ मिलेगा।
आयु सीमा और आरक्षण (BPSC Age Limit & Reservation)
- न्यूनतम आयु: 22 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
- महिला उम्मीदवारों के लिए 35% सीटें आरक्षित हैं, लेकिन यह लाभ केवल बिहार के मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process for Bihar Assistant Professor Vacancy 2025)
बिहार के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए चयन निर्धारित मानदंड के अनुसार होगा यानी वेटेज स्कीम के तहत असिस्टेंट प्रोफसर पदों पर चयन होगा। 100 नंबरों की वेटेज स्कीम तैयार की गई है। इसमें रिसर्च पेपर, सेमिनार प्रेजेंटेशन, पीएचडी गाइडेंस के लिए अलग-अलग नंबर निर्धारित किए गए हैं।
वेतनमान (BPSC Assistant Professor Salary)
चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 13A1 के अनुसार ₹1,31,400 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके साथ डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जो कुल पैकेज को और आकर्षक बनाते हैं।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply for BPSC Assistant Professor)
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- “BPSC Assistant Professor Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹750
- एससी / एसटी / महिला / दिव्यांग: ₹200
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates for BPSC Vacancy 2025)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 अगस्त 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 12 सितंबर 2025
- इंटरव्यू / परीक्षा की संभावित तिथि: अक्टूबर 2025 के अंत तक


