TRENDING TAGS :
Bihar में सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं पास अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल
BSSC Office Attendant Vacancy 2025: बिहार में बीएसएससी कार्यालय में ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी निकली है। जानें कैसे करें आवेदन
BSSC Office Attendant Vacancy 2025
BSSC Office Attendant Vacancy 2025: अगर आपने 10वीं की परीक्षा पास की है और आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विभिन्न विभागों में ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी के 3727 पदों पर नोटिफिकेशन (BSSC Office Attendant Vacancy 2025 Notification PDF Download) जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 अगस्त से 26 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर भरना होगा। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग ने 4 अगस्त को जारी किया।
ये होनी चाहिए योग्यता (BSSC Office Attendant Vacancy 2025 Eligibility Criteria)
ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। बात करें एज लिमिट (BSSC Office Attendant Vacancy 2025 Age Limit) की तो आवेदन की उम्र 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी कैटेगरी के 3 वर्ष और एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी।
पदों का विवरण
बिहार ऑफिस अटेंडेंट की वैकेंसी में कुल 3727 पदों पर वैकेंसी आई है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 1700 पद, एससी के लिए 564, एससी के लिए 47, ईबीसी के लिए 702 और बीसी श्रेणी के लिए कुल 238 पद आरक्षित किए गए हैं।
ये है सेलेक्शन प्रोसेस (BSSC Office Attendant Vacancy 2025 Selection Process)
इस वैकेंसी में आवेदन करने वालों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जायेगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
ऐसे करें आवेदन (How to Apply for BSSC Office Attendant Vacancy 2025)
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर दिए गए कार्यालय परिचर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
- अब डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा कर सबमिट करें
आवेदन शुल्क (BSSC Office Attendant Vacancy 2025 Application Fee)
जनरल और ओबीसी कैटेगरी- 540 रुपये
एसी/एसटी/महिला/दिव्यांग- 135 रुपये


