×

Sarkari Naukri 2023: कर रहें हैं नौकरी का इंतजार, तो रहें तैयार, 2023 में इन विभागों में होंगी बंपर भर्तियां

Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए 2023 में खुलेगा खुशियों का पिटारा, विभिन्न संस्थाओ ने भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए करें आवेदन।

Hema Shrivastava
Written By Hema Shrivastava
Published on: 2 Dec 2022 12:05 PM GMT
Sarkari Naukri 2023
X

Sarkari Naukri 2023 (Social Media)

Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए 2023 में खुलेगा खुशियों का पिटारा, विभिन्न संस्थाओ ने बहुत से पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह साल राहत भरा हो सकता है बीत रहे वर्ष 2022 में नौकरियों के लिए भागमभाग करते अभ्यर्थी एक बार फिर से अपने सपनों की उड़ान में तेजी भर सकते हैं। 2023 में इन भर्तियों के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

• NHM MP स्टाफ नर्स के 2284 पदों पर निकली भर्ती, फ्री में करें आवेदन। ऑनलाइन आवेदन करने की लास्‍ट डेट 22 दिसंबर 2022 है।

• हरियाणा पीजीटी पद पर निकली भर्ती, 4 हजार से भी ज्यादा वैकेंसी की माँग की गई है। उम्मीदवार 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

• मध्य प्रदेश एपेक्स बैंक ने बैंकिंग सहायक और सोसायटी मैनेजर भर्ती की अधिसूचना जारी की है, 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

• नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला (एनआईटी राउरकेला) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है, कुल 143 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन की आखिरी तारीख- 30 दिसंबर 2022 है।

• भारतीय नौसेना ने (एसएसआर) और (एमआर) के माध्यम से अग्निवीर भर्ती का नोटिफीकेशन जारी कर दिया है।

• बीएसएससी में निकली भर्ती इस बीच बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में भी वैकेंसी निकली हैं अप्लाई करने की लास्ट डेट 24 दिसंबर 2022 है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 100 पद भरे जाएंगे।

• टीचर्स जॉब का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने S&ME विभाग, ओडिशा, भुवनेश्वर के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों का नोटिफीकेशन जारी किया हैं। अंतिम तिथि 9 जनवरी से पहले आवेदन कर दें।

• मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने Group-2 (सब Group -4) पद पर भर्ती निकाली हैं। एमपीपीईबी भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में कुल 3555 पद पर भर्तियां की जाएंगी।

• उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यूके(पीएससी) ने जूनियर सहायक पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। यूके(पीएससी) भर्ती अभियान के जरिए कुल 445 पदों पर भर्ती कराई जाएगी।

Hema Shrivastava

Hema Shrivastava

Next Story