×

वरुण गांधी को क्यों नहीं मिला टिकट, अधीर रंजन ने बतायी वजह, हाथ थामने का दिया आफर

Lok Sabha Election 2024: अधीर रंजन चौधरी ने कहा, वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए, यदि वह कांग्रेस में आते हैं तो हमें खुशी होगी। वरुण गांधी काबिल और कद्दावर नेता हैं। उन्होंने कहा कि उनका गांधी परिवार से संबंध है इसलिए बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

Jugul Kishor
Published on: 26 March 2024 9:34 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X
 वरुण गांधी और अधीर रंजन चौधरी (सोेशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी का टिकट काट दिया, उनकी जगह से कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को मौका दिया गया है, जो योगी सरकार में मंत्री हैं। हालांकि, टिकट कटने के बाद वरुण गांधी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। अभी तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही थी कि, टिकट न मिलने पर वरुण गांधी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ सकते हैं। यही नहीं वरुण गांधी के निजी सचिव ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक वरुण गांधी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे।

'गांधी परिवार से हैं वरुण, इसलिए नहीं मिला टिकट'

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा, वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए, यदि वह कांग्रेस में आते हैं तो हमें खुशी होगी। वरुण गांधी काबिल और कद्दावर नेता हैं। उन्होंने कहा कि उनका गांधी परिवार से संबंध है इसलिए बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हम चाहते हैं कि अब वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो जाएं।

वरुण गांधी का अगला कदम क्या?

पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद वरुण गांधी काफी आहत बताये जा रहे हैं, हालांकि उन्होने कोई बयान नहीं दिया है। इसिलिए राजनीतिक विश्लेषक भी अनुमान नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर वरुण गांधी का अगला कदम क्या होगा। वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल होंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, अभी उनकी तरफ से पत्ते नहीं खोले गए हैं। फिलहाल माना जा रहा है कि वरुण गांधी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने अपने करीबियों से कहा है कि उनके साथ छल हुआ है और अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story