×

कौन हैं Priya Saroj? जिन पर अखिलेश यादव ने लगाया दांव

Who is Priya Saroj: मछलीशहर लोकसभा सीट से प्रिया सरोज मैदान में खड़ी हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं प्रिया सरोज?

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 4 Jun 2024 10:30 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2024 10:31 AM GMT)
Machhlishahr SP Candidate Priya Saroj
X

Machhlishahr SP Candidate Priya Saroj (Image Credit: Social Media)

Machhlishahr SP Candidate Priya Saroj: समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर सीट से इस बार प्रिया सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने प्रिया सरोज को बीपी सरोज जैसे सीनियर नेता के सामने उतारा है। रुझानों के अनुसार मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज भाजपा उम्‍मीदवार भोलानाथ से करीब 40000 वोटों से आगे चल रही हैं। वे लगातार आगे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर प्रिया सरोज कौन हैं? क्या करती हैं और क्या वह किसी जाने-माने नेता की बेटी हैं? तो आइए आपको प्रिया सरोज के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन हैं प्रिया सरोज? (Who is Priya Saroj)

प्रिया सरोज पूर्व सांसद तूफानी सरोज की बेटी हैं। तूफानी सरोज 1999 से लेकर 2014 तक सैदपुर और मछली शहर लोकसभा से सांसद चुने गए। हालांकि, 2014 की मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में वो केराकत सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वहीं प्रिया सरोज की बात करें, तो उन्होंने दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से 12वीं तक और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। प्रिया सरोज ने 2022 में लॉ की पढ़ाई पूरी की थी और फिलहाल वह सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रही हैं।


शुरुआत से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं प्रिया सरोज (Priya Saroj Political Career)

अपने एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया सरोज ने बताया ता कि वे शुरू से ही पिता के साथ राजनीति में सक्रिय रहीं हैं। प्रिया का यह दावा है कि वे संविधान बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। इनका कहना है कि राजनीति में महिलाओं को आगे आना चाहिए। अपने अधिकारों को समझने की जरूरत है। जब तक वह आगे नहीं आएंगी, तब तक उन्हें उनके हक के बारे में पता नहीं चलेगा।


लगातार आगे बढ़ रही हैं प्रिया सरोज (Machhlishahr Lok Sabha Chunav Result 2024)

रुझानों के अनुसार मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज भाजपा उम्‍मीदवार भोलानाथ से करीब 40000 वोटों से आगे चल रही हैं। वे लगातार आगे हैं। मछलीशहर जौनपुर जिले की एक तहसील है। इसके साथ ही यह विधानसभा और लोकसभा सीट है। मछलीशहर से सपा की प्रिया सरोज BJP के बीपी सरोज से आगे चल रही हैं। मछलीशहर लोकसभा सीट में जौनपुर और वाराणसी की विधानसभा सीटें शामिल हैं। मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट है, जिसमें पांच विधानसभा- मछलीशहर, मड़ियाहू, जाफराबाद, केराकत और पिंडरा आते हैं, जिसमें 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story