TRENDING TAGS :
74 साल के मौलाना की घिनौनी करतूत, 50 साल छोटी युवती को बुलाता था घर,हिंदू संगठनों ने इस तरह खोली पोल
MP News: भोपाल के बरखेड़ी में 74 वर्षीय मौलाना ने 24 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की, हिंदू संगठनों ने हंगामा किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
MP News
MP News: भोपाल के बरखेड़ी इलाके में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 74 वर्षीय मौलाना पर 24 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। युवती ने पुलिस को बताया कि मौलाना उसे घर बुलाता था और इस दौरान उसके साथ गलत हरकत की।
मौलाना और युवती के बीच पैसों का लेनदेन
पुलिस के अनुसार, युवती और मौलाना रफीक के बीच पैसों का लेनदेन था। युवती ने 50 हजार रुपए उधार लिए थे और इसके बदले कुछ गहने मौलाना के पास गिरवी रखे थे। आरोप है कि मौलाना लगातार पैसे के लिए दबाव बना रहा था।
हर दिन बुलाता था घर
युवती ने बताया कि मौलाना उसे हर दिन अपने घर बुलाता था। मंगलवार को भी जब वह घर गई, मौलाना ने उसके साथ गलत नीयत से हाथ पकड़ा। युवती ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
हिंदू संगठनों का हंगामा
युवती की आवाजाही की सूचना इलाके के हिंदू संगठनों को मिली। उनका आरोप था कि युवती को लव जिहाद में फंसाने की कोशिश की जा रही थी। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। हालात को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया। हिंदू संगठनों का कहना है कि उनकी सतर्कता की वजह से युवती सुरक्षित रही।
पुलिस ने की कार्रवाई
भोपाल पुलिस ने मौलाना रफीक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला पैसों के लेनदेन और छेड़छाड़ से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


