'उन्होंने पलक झपकते ही इस्तीफा दे दिया...' कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बताई अंदर की बात

Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उनका बचाव करते हुए कई बड़े बयान दिए। जानिए विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की वजह और विदेशी ताकतों को लेकर उन्होंने क्या दावा किया।

Priya Singh Bisen
Published on: 26 July 2026 8:57 AM IST
Kailash Vijayvargiya
X

Kailash Vijayvargiya

Dharmendra Pradhan Resignation: जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने शनिवार 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से इस फैसले पर अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और धर्मेंद्र प्रधान का खुलकर बचाव किया।

'विरोध प्रदर्शन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी'

कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि जिस विरोध प्रदर्शन को लेकर इतना बड़ा विवाद हुआ, उसमें धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि बच्चे विरोध कर रहे थे और कांग्रेस (Congress) उनके पीछे खड़ी हो गई। उनके मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान केवल वहां मौजूद थे और इस पूरे घटनाक्रम में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी।

उन्होंने कहा कि छात्रों से कहा गया कि वे आगे बढ़ें और लाठियां खाएं, जबकि कांग्रेस उनके पीछे खड़ी रही। विजयवर्गीय ने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी कांग्रेसी नेता ने डंडा नहीं खाया, जबकि छात्रों को आगे कर दिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए क्या बोले विजयवर्गीय?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) की कार्यशैली की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाल चुनावों के बाद विपक्ष पूरी तरह निराश था और उसी दौर में उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी में उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, वह उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हैं। विजयवर्गीय के मुताबिक यही वजह है कि पार्टी में उनकी कार्यशैली की हमेशा सराहना होती रही है।

इस्तीफे को लेकर किया बड़ा खुलासा

कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के पहले दिन से ही धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी अध्यक्ष से कह दिया था कि यदि पार्टी को लगता है कि उनके इस्तीफे की जरूरत है तो वह तुरंत इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। हालांकि उस समय पार्टी अध्यक्ष ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने आगे कहा कि जब हालात ऐसे बने कि पार्टी ने फैसला किया कि अब धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, तब उन्होंने बिना किसी देरी के पलक झपकते ही अपना इस्तीफा दे दिया। विजयवर्गीय ने कहा कि यही एक समर्पित और अनुशासित पार्टी कार्यकर्ता की पहचान होती है, जो संगठन के फैसले को सर्वोपरि मानता है।

विदेशी ताकतों को लेकर भी दिया बयान

कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे से उन सभी विदेशी ताकतों की योजनाएं खत्म हो गईं, जो देश में बांग्लादेश (Bangladesh) और श्रीलंका (Sri Lanka) जैसी हिंसा भड़काना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान के इस फैसले ने ऐसे सभी मंसूबों पर विराम लगा दिया है। इसी कारण उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को इस कदम के लिए बधाई भी दी।

1 महीने से चल रहा था विरोध प्रदर्शन

नीट (NEET) पेपर लीक (Paper Leak) के मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी पिछले एक महीने से अधिक समय से जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। आखिरकार शनिवार को सरकार ने यह मांग स्वीकार कर ली और धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों को आश्वासन भी दिया गया, जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story